{"_id":"6492fbb3d4fc9772b902e575","slug":"hpmc-cuts-apple-storage-rates-in-ca-stores-by-30-paise-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPMC: एचपीएमसी ने सीए स्टोर्स में सेब भंडारण की दरों में की 30 पैसे की कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPMC: एचपीएमसी ने सीए स्टोर्स में सेब भंडारण की दरों में की 30 पैसे की कटौती
Wed, 21 Jun 2023 07:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 21 Jun 2023 07:02 PM IST
सार
प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) ने सीए स्टोर में सेब भंडारण की दरों में 30 पैसे प्रतिकिलो प्रतिमाह की दर से कटौती की है। बीते साल एचपीएमसी ने दो रुपये की दर से भंडारण किया था।
विज्ञापन
एचपीएमसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) ने सीए स्टोर में सेब भंडारण की दरों में 30 पैसे प्रतिकिलो प्रतिमाह की दर से कटौती की है। बीते साल एचपीएमसी ने दो रुपये की दर से भंडारण किया था। इस साल सेब सीजन के लिए 1.70 रुपये दर निर्धारित की है।
विज्ञापन
ऐसे सेब उत्पादक जो सेब को अपने क्रेट या बिन में स्टोर करेंगे, उनके लिए 1.60 रुपये प्रतिकिलो प्रतिमाह दर निर्धारित की गई है। एचपीएमसी की ओर से उपलब्ध करवाए जाने वाले क्रेट और बिन के लिए दर 1.70 रुपये प्रतिकिलो प्रतिमाह दर तय की गई है। निजी कंपनियों के लिए खुद के क्रेट या बिन में सेब रखने पर 1.90 रुपये और निगम की ओर से उपलब्ध करवाने पर दो रुपये दर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन