{"_id":"1ed668c8a10c3a4db839b2ad24ca40aa","slug":"hpcc-president-sukhwinder-sukhu-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल पर मामला दर्ज होने पर भड़के सुक्खू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल पर मामला दर्ज होने पर भड़के सुक्खू
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जेएनयू मामले में देशद्रोह का मुकद्दमा दर्ज करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज भाजपा देश के अंदर एक ऐसा वातावरण पैदा करने की कोशिश कर रही है कि जो लोग इनकी विचारधारा का समर्थन करें, वह देशभक्त और जो इनकी देश को बांटने वाली इस विचारधारा का विरोध करें तो उन्हें देशद्रोही करार दिया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज देश में केंद्र सरकार के नेतृत्व में एक ऐसी विचारधारा काम कर रही है, जिसका एक ही मकसद है देश का भगवाकरण करना। सुक्खू ने कहा कांग्रेस देश को बांटने वाली इन ताकतों का डटकर विरोध करेगी। जरूरत पड़ी तो देश हित के लिए इसके खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर भी उतरेगी।
विज्ञापन
सुक्खू ने तीन पदाधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने पुन्नू राम राणा को जिला कांग्रेस बुद्धिजीवी विभाग, सुतिन्द्र शर्मा को जिला कांग्रेस खेल विभाग और राजेश शर्मा को जिला कांग्रेस व्यापार विभाग जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा देहरा का संयोजक नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।
बुद्धिजीवी विभाग के नवनियुक्त संयोजक पुन्नू राम राणा पूर्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जसवां के अध्यक्ष चुके हैं तथा खेल विभाग के नवनियुक्त संयोजक सुतिन्द्र शर्मा पूर्व में प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव रह चुके हैं। व्यापार विभाग के नवनियुक्त संयोजक राजेश शर्मा पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव पद पर कार्य कर चुके हैं।