किसने कहा, गद्दारों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 2017 के विस चुनाव के लिए बहुत से सुधार करने होंगे। संगठन की मजबूती के लिए सभी वाजिब फैसले लिए जाएंगे। ब्लॉक तथा जिला कार्यसमितियों का जिक्र करते हुए कहा कि संबंधित संगठनों में सदस्य संख्या 31 होगी, ताकि पद की गरिमा बनाए रखी जा सके।
इसकी वजह स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि पद लेने के बाद अधिकांश नेता धरातल पर कार्य नहीं करते और पार्टी कमजोर होती है। अर्की कांग्रेस की बैठक में सुक्खू ने कहा कि धोखेबाजों की पार्टी में कोई जगह नहीं है। जो पार्टी को धोखा देता है और पार्टी नीतियों में विश्वास नहीं रखते उनकी पार्टी में में काई जगह नहीं है । लेकिन जो लोग भूल सुधारना चाहते हैं पार्टी में उनका स्वागत होगा।
टिकट पर अभी से घमासान
अर्की विस क्षेत्र का नेतृत्व मसला मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जानकारी में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अर्की में एक ही नेता होगा, जिसका निर्णय बहुत जल्दी होगा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी व कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। लघु बचत एवं प्रदेश योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद करड़ ने अगले विस चुनाव में अपनी उम्मीदवारी से इनकार किया।
उन्होंने कहा न टिकट मांगूंगा और न विस चुनाव लड़ूंगा। बल्कि पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में नि:स्वार्थ भाव से कार्य करूंगा। एक अधिकारी को निशाने पर लेते हुए प्रकाश चंद करड़ ने राजनीतिक गतिविधियों को संरक्षण प्रदान करने का आरोप भी लगाया।