फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpcc chief sukhwinder singh sukhu new form for ticket

सुक्खू ने टिकट को तैयार किया फार्म, देना होगा इन चीजों का हिसाब

Sun, 07 May 2017 12:49 PM IST
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 07 May 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
hpcc chief sukhwinder singh sukhu new form for ticket

हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस टिकट के आवेदक ये लिखकर देंगे कि कब किसने ‘हाथ’ का कितना साथ दिया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने टिकट आवेदकों के लिए एक नया परफोर्मा तैयार करने का प्रस्ताव बनाया है, जिसमें रविवार को होने जा रही प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में मुहर लगेगी। 

विज्ञापन


बेशक, टिकट हाईकमान फाइनल करता है, मगर शुरुआती प्रक्रिया प्रदेश कांग्रेस कमेटी को आवेदन करने की ही होती है। इस परफोर्मे से कांग्रेस संगठन दलबदलुओं की दिक्कतें बढ़ाएगा। अतीत में दूसरी पार्टियां छोड़ने के बाद कांग्रेस में आए कई मंत्रियों-विधायकों तक को सच का सामना करना पड़ेगा। कई ऐसे मंत्री, विधायक भी हैं जो जनता पार्टी, हिविकां या भाजपा के रास्ते कांग्रेस में आए हैं। आवेदन करने वाले को ये साफ-साफ लिखना होगा कि वह कब किस पार्टी में रहा और उसने कब कांग्रेस छोड़ी।

विज्ञापन

मोदी-शाह के दौरे के बाद सक्रिय हुई कांग्रेस

hpcc chief sukhwinder singh sukhu new form for ticket

मोदी और शाह के हिमाचल के असरकारी दौरे के बाद भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए कांग्रेस सरकार और संगठन में एकाएक उत्तेजना आ गई है। जहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को अपने सरकारी आवास ओकओवर शिमला में विधायक दल की बैठक बुलाकर सभी को विधानसभा चुनाव के लिए कम कसने को कहा है, वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी अपने हिसाब से सक्रिय हो गए हैं।


सुक्खू ने रविवार को कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष इस बैठक में टिकट में आवेदन के लिए एक नए परफोर्मे का प्रस्ताव पेश करने जा रहे हैं। इसमें कुछ नए कॉलम बनाए जाएंगे, जिन्हें टिकट के लिए आवेदन करने वालों को भरना होगा। बताना होगा कि वे कब-कब चुनाव हारे हैं।


ये भी बताना कि उन्होंने कभी कांग्रेस पार्टी तो नहीं छोड़ी। अगर छोड़ी है तो कब छोड़ी और वे उससे पहले किस पार्टी में रहे। ये भी स्पष्ट करना होगा कि ये नेता एनएसयूआई, युवा कांग्रेस या कांग्रेस पार्टी के किस अन्य फ्रंटल संगठन में रहे। सूत्रों की मानें तो प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की इस बैठक और इसके एजेंडे पर सुक्खू पिछले दिनों सीएम वीरभद्र से भी चर्चा कर चुके हैं। शनिवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू ने बताया कि रविवार की बैठक आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुत महत्वपूर्ण है। कांग्रेस मिशन रिपीट के फार्मूले पर काम कर रही है।

बैठक में नहीं बुलाए एआईसीसी पर्यवेक्षक

hpcc chief sukhwinder singh sukhu new form for ticket

इस बैठक में कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य बुलाए गए हैं। इनमें जिलों के अध्यक्ष भी हिस्सा लेंगे और कांग्रेस के ब्लॉक पर्यवेक्षक भी बुलाए गए हैं।

कांग्रेस संगठन और नगर निगम के चुनाव पर भी होगी चर्चा
कांग्रेस संगठन में भी चुनाव प्रस्तावित हैं। इन चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। नगर निगम शिमला की चुनावी तैयारियों पर भी मंत्रणा हो सकती है।  

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए संदीप कुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके बाकायदा हिमाचल प्रभारी राजा रामपाल सिंह ने आदेश जारी किए हैं, लेकिन इस बैठक में संदीप कुमार को नहीं बुलाया गया। कांग्रेस महासचिव नरेश चौहान बोले कि बैठक का फोकस केवल निगम चुनाव नहीं है। आगे कोई बैठक हुई तो उसमें बुलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed