फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPCC chief sukhu went to delhi

केंद्रीय नेताओं से मिलने सुक्खू दिल्ली रवाना

Sun, 25 May 2014 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 25 May 2014 09:41 PM IST
विज्ञापन
HPCC chief sukhu went to delhi

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से मिलने नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। सुक्खू रविवार देर रात को दिल्ली पहुंच गए।

विज्ञापन


वह सोमवार को दिल्ली में आलाकमान के नेताओं से मिलकर लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद प्रदेश कांग्रेस पार्टी संगठन में उपजे हालातों का ब्योरा दे सकते हैं। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू आगामी दिनों में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन


सभी कांग्रेस जिला अध्यक्षों ने नहीं दिया बूथवार ब्योरा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी जिला अध्यक्षों ने तीन दिन के निर्धारित समय में भी कांग्रेस के प्रदेश के तमाम नेताओं का बूथवार मतदान का ब्योरा नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को सभी जिला अध्यक्षों को आदेश जारी किए थे कि मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, सभी निगमों-बोर्डों के अध्यक्षों सहित तमाम गणमान्य नेताओं का बूथवार ब्योरा दिया जाए।


इसके बावजूद रविवार तक दर्जन भर नेताओं का विवरण प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नहीं पहुंचा था। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा कि उम्मीद है कि यह विवरण उन्हें सोमवार तक मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed