{"_id":"5dcf97768ebc3e54fe1248b5","slug":"hpcc-chief-kuldeep-rathore-and-mukesh-agnihotri-called-to-delhi-by-congress-high-command","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली तलब किए राठौर और अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली तलब किए राठौर और अग्निहोत्री
Sat, 16 Nov 2019 12:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस हाईकमान ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को दिल्ली तलब किया है। इस दौरान विधानसभा उप चुनाव में हुई प्रदेश कांग्रेस की हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। पार्टी में लंबे समय से चल रही खींचतान की शिकायतें भी हाईकमान के पास पहुंच रहे हैं। इन पर हाईकमान ने कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को दिल्ली बुलाया है। दोनों नेताओं से धर्मशाला और पच्छाद उप चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के कारणों के बारे में पूछा जाना तय है। उप चुनाव में हार के कारणों को जानने के लिए केसी वेणुगोपाल ने इन्हें एक बार पहले भी दिल्ली तलब किया था।
विज्ञापन
हाईकमान के तय कार्यक्रमों के अनुसार प्रदेश भर में महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया जाना था। इस कारण से कुछ दिन का समय दोनों नेताओं को दिया था। गत 14 नवंबर को शिमला के आंदोलन के तुरंत बाद राठौर और अग्निहोत्री को दिल्ली बुलाया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस में वर्तमान में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। धर्मशाला और पच्छाद उपचुनाव के दौरान भी गुटबाजी की शिकायतें सामने आई थीं। कांग्रेस के जिला और प्रदेश स्तर पर चले आंदोलनों से भी कुछ नेता कन्नी काटते रहे। यह शिकायतें हाईकमान के पास पहुंची हैं। प्रभारी रजनी पाटिल तो यहां तक कह चुकी हैं कि अनुशासनहीनता सहन नहीं की जाएगी। ऐसे बेलगाम नेताओं पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर यही कहते हैं कि उनके पद संभालने के बाद पार्टी एकजुट हुई है।