फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPCA: Under19 Girls Cricket Residential Academy will start again in Dharamsala

HPCA: धर्मशाला में फिर शुरू होगी अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट आवासीय अकादमी

Fri, 03 Jun 2022 07:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Jun 2022 07:29 PM IST
सार

एचपीसीए की क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन आरपी सिंह ने बताया कि बंद पड़ी गर्ल्स आवासीय अकादमी को दोबारा शुरू किया जाएगा। अकादमी में खिलाड़ियों के चयन के लिए शिमला की लालपानी क्रिकेट अकादमी में 12 जून को ट्रायल होगा। 

विज्ञापन
HPCA: Under19 Girls Cricket Residential Academy will start again in Dharamsala
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : संवाद

विस्तार

कोरोना के कारण करीब दो साल से बंद पड़ी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की धर्मशाला स्थित गर्ल्स आवासीय अकादमी फिर से शुरू होगी। इस अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट आवासीय अकादमी को खोलने के लिए एचपीसीए ने फैसला लिया है। इस अकादमी में क्रिकेटरों के चयन के लिए धर्मशाला और शिमला में ट्रायल करवाए जाएंगे। एचपीसीए की क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन आरपी सिंह ने बताया कि बंद पड़ी गर्ल्स आवासीय अकादमी को दोबारा शुरू किया जाएगा। अकादमी में खिलाड़ियों के चयन के लिए शिमला की लालपानी क्रिकेट अकादमी में 12 जून को ट्रायल होगा।

विज्ञापन


इसके अलावा 19 जून को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में ट्रायल रखा गया है। आवासीय अकादमी के लिए होने वाले ट्रायल में भाग लेने वाली क्रिकेटरों की आयु 12 से 17 वर्ष के बीच होनी चाहिए। खिलाड़ी का हिमाचल प्रमाण पत्र भी जरूरी है। इसके बिना वह ट्रायल में भाग नहीं ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण कोई भी खिलाड़ी ट्रायल में भाग नहीं ले सकता है। इसके लिए ट्रायल के दिन फार्म लेकर भरना होगा। इसके अलावा दो पासपोर्ट फोटो, जन्मतिथि प्रमाण पत्र और हिमाचली प्रमाण लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed