फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpca reached Supreme Court to make CM party in this case

सीएम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची एचपीसीए

Wed, 02 Jul 2014 10:51 AM IST
Updated Wed, 02 Jul 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
hpca reached Supreme Court to make CM party in this case

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को प्रतिवादी बनाने के लिए अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता वाली हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को केस की सुनवाई थी। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस कुरियन जोसेफ की खंडपीठ में ये केस लगा था, लेकिन वह ये कहते हुए इस केस की सुनवाई से पीछे हट गए कि वह दोनों पक्षों को पहले से जानते हैं।
विज्ञापन


कुरियन जोसेफ इससे पहले हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे। अब केस नई खंडपीठ में लगेगा। एचपीसीए की ओर से पेश हुए एडिशनल सोलीसिटर जनरल पीएस पटवालिया ने इस केस के लिए विशेष अनुमति ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रात को स्टेडियम में लगाए थे ताले

hpca reached Supreme Court to make CM party in this case

एचपीसीए की इस याचिका को हिमाचल हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। हालांकि, हाईकोर्ट ने क्रिकेट एसोसिएशन को अपनी याचिका में संशोधन करने की अनुमति दे दी थी।

एचपीसीए कैबिनेट के फैसले के बाद आधी रात को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के ताले तोड़ने के केस में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, डीजीपी संजय कुमार, डीसी और एसपी कांगड़ा आदि को निजी तौर पर प्रतिवादी बनाना चाहती है। इसके लिए हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद अब एसोसिएशन सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।

एचपीसीए का तर्क है कि मुख्यमंत्री ने निजी तौर पर हस्तक्षेप कर ये फैसला लिया और सुनिश्चित किया आधी रात को ही स्टेडियम को अपने कब्जे में कर लिया जाए। हाईकोर्ट ने इस तर्क को ये कहते हुए खारिज कर दिया था कि ये सामूहिक फैसला कैबिनेट का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed