Cricket World Cup: विश्वकप मैचों के लिए एचपीसीए ने गठित की 10 कमेटियां
विश्वकप के मैचों के लिए एचपीसीए ने दस कमेटियां गठित की हैं। कमेटियों के सदस्य अलग-अलग व्यवस्था देखेंगे। टीमों के स्वागत के लिए आठ सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में विश्वकप के मैचों के लिए एचपीसीए ने दस कमेटियां गठित की हैं। कमेटियों के सदस्य अलग-अलग व्यवस्था देखेंगे। टीमों के स्वागत के लिए आठ सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। जबकि हाउसकीपिंग कमेटी में सात सदस्य होंगे। सुरक्षा-कैटरिंग कमेटी में छह-छह, मीडिया कमेटी में दो, परिवहन कमेटी में चार, मैदान कमेटी में चार और मेडिकल कमेटी में चार सदस्य होंगे। ये सभी कमेटियां आपस में तालमेल बनाकर काम देखेंगी। स्वागत कमेटी में अतर सिंह नेगी, युधिष्ठिर कटोच, संजय शर्मा, दानवेंद्र सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, केशविंद्र सिंह, तेजवंत नेगी व अजय राणा। मेंबर ऑफ हाउसकीपिंग में चंद्रशेखर मेहता, राजेश पुरी, जितेंद्र जंवाल और जगदीप शर्मा, अनुपम शर्मा, अदित्य महाजन और युधिष्ठर कटोच होंगे।
सिक्योरिटी में विजय भंडारी, संजय शर्मा, परमजीत पम्मी, टीपी चोपड़ा, अत्तर सिंह नेगी और नरेंद्र अत्री, कैटरिंग में सुरेंद्र ठाकुर, नरेंद्र कपिला, मदन पुरी, असीम अग्रवाल, अशोक शर्मा व शुभम शर्मा, मीडिया कमेटी में सुरेंद्र शर्मा, मोहित सूद, ट्रांसपोर्ट में दानवेंद्र सिंह, विशाल शर्मा, सोनल शर्मा और शिव कपूर। मेंबर ऑफ ग्राउंड में अमिताभ शर्मा, सुनील चौहान, राज कुमार और संजय टिका शामिल हैं। मेडिकल में डॉ. आरएस राणा, बीएल ठाकुर, अमृत शर्मा व प्रतीक शर्मा, ब्रॉडकास्ट में बलराम और एक्रीडेशन में प्रेम ठाकुर रहेंगे। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि विश्व कप मैचों के सफल आयोजन के लिए दस कमेटियां बनाई हैं। ये सभी कमेटियां मैच के दौरान व्यवस्थाएं देखेंगी और काम करवाएंगी।