फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpca dharamshala news: women cricket team in all districts of himachal pradesh soon

HPCA: पुरुषों की तर्ज पर अब हर जिले में बनेगी महिलाओं की क्रिकेट टीम

Thu, 23 Mar 2023 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 Mar 2023 10:30 AM IST
सार

प्रदेश के 12 जिलों के क्रिकेट संघों को एचपीसीए की ओर ई मेल के माध्यम से पहले महिला अंतर जिला प्रतियोगिता और महिला टीमें तैयार करने के लिए सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
hpca dharamshala news: women cricket team in all districts of himachal pradesh soon
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब लड़कों की तर्ज पर हर जिले की अपनी महिला क्रिकेट टीम होगी। इससे प्रदेश में छिपी महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे आने का मौका भी मिलेगा। अप्रैल में हर जिले को अपनी महिला क्रिकेट टीम को तैयार करना होगा। पहली महिला अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में आठ से दस टीमें होंगी।

विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश के हर जिला क्रिकेट संघ को महिला टीमों के चयन किए ट्रायल करवाना होगा। सभी जिले को महिला क्रिकेट टीमों के चुने जाने के बाद मई में पहली बार हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रदेश के 12 जिलों के क्रिकेट संघों को एचपीसीए की ओर ई मेल के माध्यम से पहले महिला अंतर जिला प्रतियोगिता और महिला टीमें तैयार करने के लिए सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 19 मार्च को अपैक्स काउंसिल की बैठक में पहली महिला अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता को मई में करवाने का फैसला लिया गया है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा साथ ही प्रदेश की चुनी जाने वाली टीम में बेहतर खिलाड़ियों को जगह मिलेगी। जिसके राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर खिलाड़ियों के साथ प्रदेश की टीम अपना दम दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला संघों को कर दिया है सूचित : परमार
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि पहले महिला अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सभी जिला संघों को ई मेल के माध्यम से सूूचित कर दिया गया है। वहीं उन्हें अपनी टीमें तैयार करने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि पहले महिला टूर्नामेंट में आठ से दस टीमें शामिल हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed