फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPCA Dharamshala domestic cricket season starts from 20 February 2023

Dharamshala News: 20 फरवरी से शुरू होगा एचपीसीए का घरेलू क्रिकेट सीजन

Fri, 23 Dec 2022 07:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 23 Dec 2022 07:04 PM IST
सार

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि एचपीसीए ने वर्ष 2023-24 के ब्वॉयज वर्ग घरेलू क्रिकेट सीजन की घोषणा कर दी है। जल्द ही महिला वर्ग के घरेलू सीजन को भी जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
HPCA Dharamshala domestic cricket season starts from 20 February 2023
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) ने आगामी घरेलू क्रिकेट सीजन 2023-24 की घोषणा कर दी है। 20 फरवरी 2023 से ब्वॉयज सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के साथ इसका आगाज हो जाएगा। इसके बाद सात अप्रैल से अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-14 आयु वर्ग के टूर्नामेंट होंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला, इंदिरा ग्राउंड ऊना, पेखूबेला स्टेडियम ऊना, संतोषगढ़ स्टेडियम ऊना, लूहण मैदान बिलासपुर, अमत्तर स्टेडियम नादौन सहित छह स्थानों पर यह प्रतियोगिता होगी। 

विज्ञापन


ब्वॉयज सीनियर अंतर जिला प्रतियोगिता 20 फरवरी से शुरू होगी। इसमें 20 से दो मार्च तक लीग मुकाबले खेले जाएंगे। जबकि तीन मार्च से 16 मार्च तक नॉकआउट राउंड शुरू होगा। सात अप्रैल से अंडर-16 अंतर जिला टूर्नामेंट शुरू होगा और इसका समान 29 अप्रैल को होगा। 28 अप्रैल से अंतर जिला अंडर-19 टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा। जिसका समापन 20 मई 2023 को होगा। इसके अलावा 16 मई से अंतर जिला सीनियर वनडे प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन


इसका 28 मई से एक जून तक नॉकआउट राउंड होगा। वहीं 31 मई से अंतर जिला अंडर-19 वनडे प्रतियोगिता होगी। 18 जून से अंतर जिला सीनियर टी-20 टूर्नामेंट का आगाज होगा। इसका समापन 27 जून को होगा। वहीं अंत में 10 सितंबर से अंतर जिला अंडर-14 टूर्नामेंट शुरू होगा। जिसमें दस सितंबर से 17 सितंबर तक लीग मुकाबले खेले जाएंगे। तथा 18 से 26 सितंबर तक नॉकआउट राउंड होगा। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि एचपीसीए ने वर्ष 2023-24 के ब्वॉयज वर्ग घरेलू क्रिकेट सीजन की घोषणा कर दी है। जल्द ही महिला वर्ग के घरेलू सीजन को भी जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed