{"_id":"64298ef2d6037ae6f50c54f5","slug":"hpca-dharamsala-cricket-stadium-outfield-will-be-determined-during-cricket-match-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPCA Stadium: कैसी होगी धर्मशाला की नई आउटफील्ड, मैचों के दौरान ही लगेगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPCA Stadium: कैसी होगी धर्मशाला की नई आउटफील्ड, मैचों के दौरान ही लगेगा पता
Mon, 03 Apr 2023 10:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:27 AM IST
सार
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि धर्मशाला स्टेडियम में होने वाले दो आईपीएल मैच नई बनाई आउटफील्ड पर खेले जाएंगे।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल के मैचों के दौरान ही मैदान में तैयार की गई नई आउटफील्ड का पता चलेगा। 17 मई को यहां पर आईपीएल का मैच खेला जाएगा। नई आउटफील्ड बनने के बाद यहां पर आईपीएल के मैच ही खेले जाएंगे। इन मैचों के दौरान ही फील्ड के बारे में सही जानकारी मिल पाएगी कि फील्ड फॉस्ट है या स्लो।
विज्ञापन
धर्मशाला स्टेडियम में पिछले साल फरवरी में श्रीलंका के साथ खेले गए दो टी-20 मैचों के बाद नई आउटफील्ड का काम शुरू हुआ था। वहीं धर्मशाला में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच आउटफील्ड पूरी तरह से तैयार न होने के कारण उसके इंदौर के होल्कर स्टेडियम शिफ्ट कर दिया था। स्टेडियम में इस बार राई घास के अलावा बरमूडा घास की नई पसप्लम किस्म की घास की बीज लगाया गया है।
विज्ञापन
जानकारों की मानें तो यह घास मुलायम होता है और इस पर गेंद तेजी से आगे निकल जाती है। वहीं, मैच में बल्ले से लगाने वाला ग्राउंड शॉट तेजी से बाउंडरी तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा मैदान में धर्मशाला में होने वाले अपने दो आईपीएल मैचों के लिए पंजाब किंग्स इलेवन की टीम 14 मई को धर्मशाला पहुंच जाएगी ।
विज्ञापन
नई आउटफील्ड पर होंगे आईपीएल मैच
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि धर्मशाला स्टेडियम में होने वाले दो आईपीएल मैच नई बनाई आउटफील्ड पर खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैच के लिए पंजाब की टीम 14 मई तो दिल्ली की टीम भी 14 या 15 मई को धर्मशाला पहुंच जाएगी। इस बार आईपीएल के मैचों में धर्मशाला स्टेडियम नए रूप में नजर आएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। दस मई तक स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। इसके अलावा होटल रेडीसन ब्लू में टीम के ठहरने की व्यवस्था रहेगी।