फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPCA charged 30 ruppe per person to watch Domestic T20 matches in Dharamshala Stadium

एचपीसीए नियमों को ताक पर रखकर कर रही है मोटी कमाई

Tue, 23 Oct 2018 01:34 PM IST
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 23 Oct 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
HPCA charged 30 ruppe per person to watch Domestic T20 matches in Dharamshala Stadium

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) बीसीसीआई के नियमों को ताक पर रखकर मोटी कमाई कर रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में चल रही अंडर-19 महिला टी-20 ग्रुप-सी के मुकाबलों को देखने के लिए दर्शकों को 30 रुपये का टिकट लेना पड़ रहा है, जबकि बीसीसीआई के नियमों के अनुसार सभी घरेलू मैच दर्शकों को मुफ्त दिखाए जाते हैं।

विज्ञापन


14 अक्तूबर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शुरू हुए महिला अंडर-19 टी-20 टूर्नामेंट के सभी मैचों के लिए दर्शकों को टिकट लेकर स्टेडियम में जाना पड़ा। ऐसे में कई दर्शकों ने गेट पर आपत्ति भी जताई, लेकिन उन्हें टिकट लेने के बाद ही गेट से एंट्री दी गई। अब तक सीरीज के 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अक्तूबर को दो-दो मैच हुए, जबकि 23 अक्तूबर को भी दो मैच प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन

स्टेडियम देखने के नाम पर लिए पैसे

HPCA charged 30 ruppe per person to watch Domestic T20 matches in Dharamshala Stadium
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला

एचपीसीए ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में एंट्री के लिए 30 रुपये टिकट निर्धारित किया है। ऐसे में स्टेडियम में जाने वाले पर्यटकों से टिकट के पैसे लिए जाते हैं, लेकिन 14 अक्तूबर से अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच देखने वालों से भी एचपीसीए ने यह धनराशि वसूली है। 

स्टेडियम में एंट्री फीस का मामला मुख्य प्रबंधक प्रशासनिक ही देखते हैं। मैच देखने वालों से एंट्री फीस क्यों ली गई, यह भी वही बता सकेंगे। - मोहित सूद, सदस्य एचपीसीए इंतरिम कमेटी 

मैच की कोई टिकट नहीं : मन्हास
एचपीसीए ने अंडर-19 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए कोई टिकट नहीं रखा है। स्टेडियम में एंट्री फीस देकर ही लोग वहां एंट्री कर सकते हैं। - एचएस मन्हास, मुख्य प्रबंधक प्रशासनिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed