फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpboseSOS 12th exam result declared, 28.95 percent pass

राज्य मुक्त विद्यालय की 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित, 28.95 फीसदी पास

Fri, 24 Jul 2020 04:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jul 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
hpboseSOS 12th exam result declared, 28.95 percent pass
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2020 में ली राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 28.95 प्रतिशत रहा। जमा दो की इस एसओएस परीक्षा में 14453 विद्यार्थी बैठे थे। इनमें से 4184 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। जबकि 9462 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है।

विज्ञापन


बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि जो परीक्षार्थियों पुनर्मूल्यांकन/पुर्ननिरीक्षण के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे अपने अध्ययन केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन सात अगस्त आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए प्रति विषय 400 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। उन्होंने बताया कि कोई भी आवेदन ऑफलाइन मान्य नहीं होगा। 
विज्ञापन


अगस्त-सितंबर में दे सकते हैं परीक्षा
जमा दो के जिन परीक्षार्थियों का परिणाम री-अपीयर घोषित हुआ है। वे परीक्षार्थी अगस्त/सितंबर 2020 में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन पत्र अध्ययन केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं। 8वीं, 10वीं और 12वीं के अभ्यर्थी 24 जुलाई से सात अगस्त तक बिना लेट फीस आवेदन कर सकते हैं। आठ से 13 अगस्त तक 250 रुपये और 14 से 19 अगस्त तक 500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन किए जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


352 परीक्षार्थियों ने बढ़ाए जमा दो के अंक
डॉ. सोनी ने बताया कि राज्य मुक्त विद्यालय के तहत ली स्पेशल इंप्रूवमेंट की परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में 633 अभ्यर्थी बैठे थे, जिनमें से 352 के अंकों में वृद्धि हुई है, जबकि 132 परीक्षार्थियों का परिणाम पुराना ही रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed