फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPBOSE Zero percent result school principals and teachers transfer soon

जीरो परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों के प्रिंसिपलों, शिक्षकों की आई शामत

Fri, 25 May 2018 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 25 May 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
HPBOSE Zero percent result school principals and teachers transfer soon

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में शून्य परिणाम देने वाले 55 स्कूलों के प्रिंसिपल और संबंधित विषयों के शिक्षक बदले जाएंगे। लगातार दो साल से 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले स्कूलों के प्रिंसिपलों और शिक्षकों की इंक्रीमेंट रुकेगी। पहली बार 25 फीसदी से कम रिजल्ट देने वाले प्रिंसिपलों-शिक्षकों को चेतावनी पत्र जारी होंगे।

विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं में खराब परिणाम देने वाले स्कूलों के टीचिंग स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए शिक्षा विभाग ने समीक्षा शुरू कर दी है। शिक्षा सचिव अरुण शर्मा ने बताया है कि परीक्षा परिणाम की समीक्षा के बाद खराब रिजल्ट देने वाले स्कूल स्टाफ के तबादला और इंक्रीमेंट रोकने संबंधी आदेश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

55 स्कूलों में एक भी विद्यार्थी पास नहीं

HPBOSE Zero percent result school principals and teachers transfer soon
DEMO PIC

हिमाचल के 55 सरकारी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं में एक भी विद्यार्थी पास नहीं हुआ है। इनमें 12वीं के 16 और दसवीं के 39 स्कूल शामिल हैं। बारहवीं में कांगड़ा एवं मंडी से 4-4, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति से 3-3, चंबा और सिरमौर से 1-1 स्कूल ऐसे हैं, जहां एक भी विद्यार्थी पास नहीं हुआ है।

दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में 396 स्कूलों का इस वर्ष परीक्षा परिणाम 25 फीसदी से कम रहा है। इनमें बारहवीं के 91 और दसवीं के 305 स्कूल शामिल हैं। बोर्ड परीक्षाओं में जिन निजी स्कूलों का परीक्षा परिणाम शून्य रहा है, उनके खिलाफ भी शिक्षा विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है।

शिक्षा सचिव ने बताया है कि सरकारी नियमों के तहत निजी स्कूलों पर क्या कार्रवाई की जा सकती है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed