फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpbose tightens its grip on private schools, examination centres to now be under external surveillance

हिमाचल: निजी स्कूलों पर शिक्षा बोर्ड का शिकंजा, परीक्षा केंद्रों में अब होगी बाहरी निगरानी

Tue, 03 Mar 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला।
विपिन चौधरी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 05:00 AM IST
सार

बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी निजी स्कूल में अधीक्षक और उपाधीक्षक की ड्यूटी उसी स्कूल के शिक्षकों की नहीं लगाई जाएगी। 

विज्ञापन
hpbose tightens its grip on private schools, examination centres to now be under external surveillance
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

निजी स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों को लेकर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी निजी स्कूल में अधीक्षक और उपाधीक्षक की ड्यूटी उसी स्कूल के शिक्षकों की नहीं लगाई जाएगी। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इन पदों पर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। जानकारी के अनुसार बोर्ड प्रबंधन ने पूर्व में निजी स्कूलों में बने परीक्षा केंद्रों के बारे में मिली शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सभी संबंधित स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि जिन परीक्षा केंद्रों पर अधीक्षक या उपाधीक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है, उसकी जानकारी तुरंत बोर्ड कार्यालय को उपलब्ध करवाई जाए।

विज्ञापन

ऐसे परीक्षा केंद्रों शिक्षा बोर्ड की ओर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। बोर्ड प्रबंधन ने यह कदम परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से उठाया है। सरकारी शिक्षकों की तैनाती से परीक्षा केंद्रों की निगरानी सुदृढ़ होगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाई जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले निजी स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में अगर सरकारी कर्मचारी अधीक्षक या उपाधीक्षक के पद पर तैनात नहीं होता था तो वहां पर संबंधित स्कूल को अपने शिक्षकों को अधीक्षक और उपाधीक्षक लगाने की अनुमति दी जाती थी। इस बार बोर्ड प्रबंधन ने इस अनुमति को रद्द करते हुए बोर्ड स्तर पर ही इन पदों पर तैनाती करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड को निजी स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की पूर्व में शिकायतें मिलती रही हैं। इसके चलते इस बार इन परीक्षा केंद्रों पर सख्ती बरती गई है। परीक्षा केंद्रों में अधीक्षक और उपाधीक्षक की तैनाती शिक्षा बोर्ड ही करेगा। सभी स्कूलों से परीक्षा केंद्रों में अधीक्षक-उपाधीक्षक तैनाती की रिपोर्ट मांगी गई है। जिन परीक्षा केंद्रों में तैनाती नहीं हुई होगी, वे स्कूल एक-दो दिन के लिए अपने स्तर पर व्यवस्था कर सकते हैं। इसके बाद शिक्षा बोर्ड की ओर से तैनात अधीक्षक और उपाधीक्षक ही वहां पर बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी करेंगे। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed