फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: Teachers will not be able to do duty at examination centers as per their wish, they will have to appl

HPBOSE: परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी के लिए मनमर्जी नहीं कर सकेंगे शिक्षक, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

Wed, 08 Jan 2025 11:22 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Jan 2025 11:22 AM IST
सार

ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदनों के बाद शिक्षा बोर्ड रैंडम तरीके से अधीक्षक और उप अधीक्षकों को परीक्षा केंद्र आवंटित होंगे।

विज्ञापन
HPBOSE:  Teachers will not be able to do duty at examination centers as per their wish, they will have to appl
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

 मार्च में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षा केंद्र अधीक्षक और उप अधीक्षक बनने के लिए अब अध्यापकों की मनमर्जी नहीं चलेगी। ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदनों के बाद शिक्षा बोर्ड रैंडम तरीके से अधीक्षक और उप अधीक्षकों को परीक्षा केंद्र आवंटित होंगे। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च में करीब 2,250 परीक्षा केंद्रों पर होगा। इस दौरान हर केंद्र पर एक अधीक्षक और एक उप अधीक्षक की तैनाती होगी। इसके लिए शिक्षा बोर्ड प्रदेश के शिक्षकों से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन से मांगेगा।

विज्ञापन


बोर्ड आवेदन प्राप्त होने के बाद शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से ही परीक्षा के केंद्रों का आवंटन करेगा, जहां की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी। अधीक्षक उप अधीक्षक की तैनाती रैंडम तरीके से होगी। तैनाती के दौरान कोई भी अधीक्षक या उप अधीक्षक अपनी मर्जी का परीक्षा केंद्र चयनित नहीं कर पाएगा। शिक्षा बोर्ड ने इस बार ऐसी व्यवस्था की है और कि जिस अधीक्षक या उप अधीक्षक ने मार्च 2024 में अपनी सेवाएं जिस स्कूल में दी हैं, उन्हें इस बार उस स्कूल स्कूल में परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


बोर्ड प्रबंधन की मानें तो यह व्यवस्था परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए की गई है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्र का अधीक्षक और उप अधीक्षक बनाने के लिए कुछ बदलाव किया है। ड्यूटी रैंडम तरीके से ऑनलाइन माध्यम से लगाई नाएगी। यह ठीक वैसी व्यवस्था होगी, जैसी की चुनावों के दौरान पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाने के लिए की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed