फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose sos exams apply online till 18 December 2022

धर्मशाला: एसओएस की परीक्षा के लिए 18 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Fri, 18 Nov 2022 05:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Nov 2022 05:32 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि एसओएस की मार्च 2023 में होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन
hpbose sos exams apply online till 18 December 2022
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के अंतर्गत मार्च 2023 में करवाई जाने वाली आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 18 दिसंबर तक करवाया जा सकेगा। इस दौरान आवेदन करने वाले पात्र अभ्यर्थी बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। वहीं 19 दिसंबर से 19 जनवरी 2023 तक 1,000 रुपये और 20 से 31 जनवरी 2023 तक दो हजार रुपये लेट फीस के साथ आवेदन करना होगा। 

विज्ञापन


वहीं आवेदन करने वाले पात्र अभ्यर्थियों की कक्षाएं दो से 28 फरवरी 2023 तक चलेंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि एसओएस की मार्च 2023 में होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। इस दौरान मार्च 2009 और इसके पश्चात आठवीं, दसवीं और बारहवीं  कक्षा में अनुर्त्तीण घोषित हुए अभ्यर्थी ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट (टीओसी) का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा टीओसी का लाभ बारहवीं  में अनुत्तीर्ण रहे उन अभ्यर्थियों को दिया जाएगा, जिन्होंने मार्च 2009 व इसके बाद एनआईओएस, सीबीएसई या अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से परीक्षा दी थी। उन्होंने बताया कि एसओएस के अध्ययन केंद्र की ओर से किसी भी परीक्षार्थी की पात्रता की जांच किए बिना गलत पंजीकरण किया जाता है, तो उसके लिए पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित अध्ययन केंद्र के समन्वयक का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उन्होंने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो कि उच्च माध्यमिक स्तर की परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो अध्ययन केंद्र यह सुनिश्चित करें कि परीक्षार्थियों ने आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद दसवीं की परीक्षा के आवेदन के मध्य दो वर्ष का अंतराल पूरा कर लिया हो। दसवीं की परीक्षा पास करके बारहवीं  की परीक्षा के लिए भी दो वर्ष का अंतराल जरूरी है। उन्होंने बताया कि अंतराल पूरा न करने वाले ऐसे परीक्षार्थियों की पात्रता कभी भी रद्द की जा सकती है। वहीं अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए बोर्ड कार्यालय के राज्य मुक्त विद्यालय की परीक्षा शाखा में भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed