फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   hpbose: Re-appear exams for class 5th and 8th will begin from May 26 in the state, schedule released

HPBOSE: प्रदेश में 26 मई से शुरू होगी पांचवीं और आठवीं कक्षा की री-अपीयर परीक्षाएं, शेड्यूल जारी

Mon, 19 May 2025 12:26 PM IST
Krishan Singh पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 May 2025 12:26 PM IST
सार

सरकारी स्कूलों में पांचवीं और आठवीं की री-अपीयर परीक्षाएं 26 मई से शुरू होंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
hpbose: Re-appear exams for class 5th and 8th will begin from May 26 in the state, schedule released
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पांचवीं और आठवीं की री-अपीयर परीक्षाएं 26 मई से शुरू होंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रदेश भर में दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 26 मई से शुरू होंगे और चार जून तक चलेंगी। बोर्ड की ओर से समस्त जिला उपनिदेशकों को इस बारे दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं, साथ ही बोर्ड की ओर से निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही परीक्षा करवाने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संबंधित स्कूल को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश में 500 से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठेंगे। बोर्ड की ओर से इस बारे में प्रश्नपत्र भी संबंधित जिलों को भेज दिए हैं, साथ ही उपनिदेशकों के माध्यम से इन प्रश्न पत्रों को स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा। जिला स्तर पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक की ओर से भी रि-अपीयर परीक्षा को लेकर तमाम आदेश जारी कर दिए हैं, साथ ही इस मामले पर स्कूलों को गंभीरता से कार्य करने के लिए कहा गया है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा बलवीर सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 26 मई से चार जून तक पांचवीं और आठवीं कक्षा के री-अपीयर परीक्षा होगी। इस बारे में समस्त स्कूलों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed