फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: People with five years of experience as lecturers in schools can become center superintendents, the bo

HPBOSE: स्कूलों में पांच साल प्रवक्ता का अनुभव वाला बन सकेगा केंद्र अधीक्षक, बोर्ड ने मांगे आवेदन

Wed, 17 Jan 2024 06:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Jan 2024 06:25 PM IST
सार

शैक्षणिक सत्र 2023-24 की 10वीं और जमा दो नियमित एवं राज्य मुक्त विद्यालय की वार्षिक परीक्षा, कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय और श्रेणी सुधार परीक्षाओं का मार्च माह में आयोजन होगा। इन परीक्षाओं के दौरान केंद्र अधीक्षक और उप अधीक्षक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
HPBOSE: People with five years of experience as lecturers in schools can become center superintendents, the bo
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में पांच साल तक प्रवक्ता का अनुभव रखने वाले अध्यापक बोर्ड परीक्षाओं में केंद्र अधीक्षक बन सकेगा। इसके अलावा हाई स्कूलों में 10 साल का टीजीटी और 15 का सीएंडवी में अनुभव रखने वाले अध्यापक भी केंद्र अधीक्षक बन सकेगा। वहीं सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में तीन का प्रवक्ता, पांच साल का टीजीटी, 10 साल का सीएंडवी और हाई स्कूलों में पांच वर्ष का टीजीटी और 10 वर्ष का सी एंड वी का अनुभव रखने वाले अध्यापक उप अधीक्षक बनने के लिए पात्र होंगे। मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 27 जनवरी तक अधीक्षक और उप अधीक्षक के लिए आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 की 10वीं और जमा दो नियमित एवं राज्य मुक्त विद्यालय की वार्षिक परीक्षा, कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय और श्रेणी सुधार परीक्षाओं का मार्च माह में आयोजन होगा। इन परीक्षाओं के दौरान केंद्र अधीक्षक और उप अधीक्षक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इसके लिए पात्र शिक्षक 21 जनवरी तक ऑनलाइन बोर्ड की वेबसाइट पर दिए लिंक पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन के अलावा अन्य किसी भी माध्यम से आने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि के बाद यह लिंक बोर्ड वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र अधीक्षक और उप अधीक्षक बनने के लिए अलग-अलग मापदंड रखे गए हैं। जो अध्यापक इन मापदंडों को पूरा करता होगा, वह आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed