फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose matric result: tough competition for top ten, nine students jointly secured tenth rank

टॉप टेन के लिए कड़ा रहा संघर्ष, नौ विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से हासिल किया दसवां रैंक

Wed, 10 Jun 2020 09:35 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Jun 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
hpbose matric result: tough competition for top ten, nine students jointly secured tenth rank
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड रिजल्ट

लॉकडाउन के चलते हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का लटका रिजल्ट ढाई महीने के लंबे इंतजार के बाद घोषित हुआ। लॉकडाउन के बीच परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड देश का इकलौता राज्य बन गया। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष परीक्षा परिणाम 8 फीसदी ज्यादा रहा। इस बार भी मेरिट लिस्ट में कुड़ियों ने कमाल किया। मेरिट लिस्ट में 37 में से 23 लड़कियों ने बाजी मारी। लड़के 14 स्थान पर ही सीमित रहे।

विज्ञापन


 परीक्षा परिणाम में खास बात यह भी रही कि पहले और 10वें स्थान के विद्यार्थियों में सिर्फ 1.28 फीसदी अंकों का अंतर है। टॉप टेन में अपना स्थान पक्का करने के लिए इस बार परीक्षार्थियों को कड़ा संघर्ष करना पड़ा है। 10वें स्थान के लिए सबसे ज्यादा नौ छात्रों ने संयुक्त रूप से 97.43 (682/700) फीसदी अंक हासिल किए। इसके अलावा पहले स्थान पर रहने वाली छात्र तनु ने 98.71 (691/700), दूसरे स्थान पर रहने वाले छात्र क्षतिज शर्मा ने 98.57 (690/700) और तीसरे स्थान के लिए तीन छात्रों वंश गुप्ता, शगुन राणा और अनिशा शर्मा ने संयुक्त रूप से 98.43 (689/700) प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


चौथे स्थान पर रही छात्रा श्रेया शर्मा ने 98.29 (688/700) और पांचवें स्थान के लिए छह छात्रों अंश भारद्वाज, वंशिका, कर्ण कुमार, शगुन शर्मा, लैला और निशा ने संयुक्त रूप से 98.14 (687/700) व छठे स्थान के लिए प्रिंस महाजन, चारवी सप्ता और अनमोल ने 98.00 (686/700) अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा 7वें स्थान के लिए अभिलाषा शर्मा, अर्श वशिष्ठ और शगुन चौहान ने 97.86 (685/700), 8वें स्थान के लिए कमाक्षा, नवीन सरस्वती, प्रंकिता गौतम और श्रुति जोगटा ने 97.71 (684/700) और 9वें स्थान के लिए प्रिया, सूर्या, शिविका भारद्वाज, अर्शी मेहता, आयूष ठाकुर और वंशिका शर्मा ने 97.57 (683/700), जबकि 10वें स्थान के लिए सबसे अधिक नौ छात्रों आरति शर्मा, कनिशका महाजन, शाहिल कुमार, अदित्या, चेतन्य, सुरजीत, अंजली, हतिका और श्रेया ने 97.43 (682/700) प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से कब्जा जमाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा और बिलासपुर से सबसे ज्यादा टॉपर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 37 छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई है। इसमें कांगड़ा और बिलासपुर से जिला से आठ-आठ छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई है। इसके अलावा मंडी जिला से चार और चंबा, शिमला, सिरमौर और ऊना जिला से तीन-तीन विद्यार्थी, जबकि हमीरपुर और कुल्लू से दो-दो व ऊना सोलन जिला के एक परीक्षार्थी ने टॉप टेन में जगह बनाई है।

मेरिट लिस्ट में 33 छात्र निजी स्कूलों से, सरकारी सिर्फ 4
बोर्ड की मेरिट लिस्ट में शामिल 37 परीक्षार्थियों में प्राइवेट स्कूलों का दबदबा रहा है। इनमें 33 छात्र निजी, जबकि चार छात्र सरकारी स्कूलों से संबंध रखते हैं। इनमें कांगड़ा के इशान पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हर समलोटी की छात्रा तनु ने पहला और शगुन राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed