फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   hpbose issued date sheet for annual exam of Eighth, tenth and two classes

हिमाचल में वार्षिक परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी, 15 फरवरी से प्रैक्टिकल

Thu, 09 Jan 2020 08:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Jan 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
hpbose issued date sheet for annual exam of Eighth, tenth and two classes

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा की फाइनल डेटशीट जारी की है। 15 फरवरी से 12वीं और 22 से 10वीं कक्षा की प्रैक्टिकल, जबकि चार मार्च से 12वीं दो, पांच से आठवीं और 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होगी। शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि इससे पूर्व भी बोर्ड परीक्षाओं की अनुमानिति डेटशीट जारी करते हुए स्कूल मुखियों व उपमंडलों से सुझाव मांगे थे। सभी जिलों से आएंगे सुझावों के अनुसार शिक्षा बोर्ड ने अंतिम डेटशीट जारी की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कक्षा 12वीं की नियमित/एसओएस/श्रेणी सुधार/कंपार्टमेंट/अतिरिक्त विषय की परीक्षाएं चार मार्च जबकि 10वीं कक्षा व एसओएस आठवीं की परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू होंगी। 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 से 29 फरवरी तक होंगी, जबकि 10वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 22से 29 फरवरी तक संचालित की जाएंगी। वहीं, चंबा जिला के भरमौर, पांगी उपमंडल व जिला किन्नौर के नियमित परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा उनके विद्यालयों तथा राज्य मुक्त विद्यालय के पात्र परीक्षार्थियों के प्रैक्टिकल परीक्षा उनके अध्ययन केंद्रों में लिखित परीक्षा के बाद संचालित की जाएंगी। इसकी तिथियां दोबारा घोषित की जाएंगी।

विज्ञापन

आठवीं कक्षा की डेटशीट (एसओएस)

hpbose issued date sheet for annual exam of Eighth, tenth and two classes

एसओएस के तहत आठवीं कक्षा की परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू होगी। परीक्षा का समय दो से पांच बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में 1:45 मिनट तक पहुंचना होगा। 

दिनांक- विषय

5 मार्च-हिंदी
7 मार्च-विज्ञान
9 मार्च-अंग्रेजी
11 मार्च-संस्कृत
14 मार्च-गणित
17 मार्च-कला व गृह विज्ञान
19 मार्च- सामाजिक विज्ञान 

10वीं कक्षा के नियमित छात्रों की डेटशीट

hpbose issued date sheet for annual exam of Eighth, tenth and two classes

10वीं कक्षा के नियमित छात्रों की वार्षिक परीक्षा पांच मार्च से शुरू होगी। जिसमें 10वीं कक्षा के सभी नियमित, कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार व अतिरिक्त विषय की परीक्षा देने के विद्यार्थी परीक्षाएं देंगे। परीक्षा सुबह के सत्र में नौ से 12 बजे तक होगा। परीक्षार्थियों को 15 मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा। 

दिनांक-विषय
पांच मार्च-संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल, तेलगू
सात मार्च-अंग्रेजी
नौ मार्च-हिंदी
12 मार्च-गणित
13 मार्च-वित्तीय साक्षरता
14 मार्च-कला, स्वर संगीत, वाद्य:संगीत, गृह विज्ञान, अर्थ शास्त्र, सभी वोकेशनल कोर्स विषय।
17 मार्च-सामाजिक विज्ञान
19 मार्च को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
नोट: कला विषय के भाग-बी का संचालक प्रैक्टिकल परीक्षा के रूप में अन्य विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षा के साथ होगा।

विज्ञापन

10वीं कक्षा की डेटशीट(एसओएस)

राज्य मुक्त विद्यालय(एसओएस) के तहत 10वीं कक्षा के छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं भी पांच मार्च से शुरू होगी। जिसमें 10वीं  कक्षा के सभी राज्य मुक्त विद्यालय के विद्यार्थी परीक्षाएं देंगे। परीक्षा सायं के सत्र में दो से पांच बजे तक होगा। परीक्षार्थियों को 15 मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा।

दिनांक-विषय

पांच मार्च-संस्कृत, उर्दू,पंजाबी
सात मार्च-अंग्रेजी
नौ मार्च-हिंदी
12 मार्च-गणित
14 मार्च-कला, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थ शास्त्र, सभी वोकेशनल विषय। 
17 मार्च-सामाजिक विज्ञान
19 मार्च-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

12वीं के नियमित/एसओएस विद्यार्थियों की डेटशीट

12वीं कक्षा के नियमित, कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार व अतिरिक्त विषय की परीक्षाएं चार मार्च से शुरू होगी। नियमित छात्रों की परीक्षाएं सुबह के सत्र में नौ से 12 बजे तक होगी, जबकि एसओएस के छात्रों की परीक्षाएं सायं के सत्र में दो से पांच बजे तक होगी। छात्रों को परीक्षा हॉल में 15 मिनट पहले पहुंचना होगा। 

दिनांक-विषय
चार मार्च- अंग्रेजी 
पांच मार्च-फ्रेंच, उर्दू, फिलोस्फी 
छह मार्च-समाज शास्त्र 
सात मार्च-बायोलोजी व अकाउंटेंसी 
नौ मार्च- राजनीतिक शास्त्र 
11 मार्च-कैमेस्ट्री, हिंदी 
12 मार्च- मनोविज्ञान
13 मार्च- संगीत (हिंदोस्तानी वोकल/हिंदोस्तानी इंस्ट्रूमेंटल मेलोडिक), हिंदोस्तानी इंस्ट्रूमेंटल 
14 मार्च- अर्थशास्त्र
16 मार्च-बिजनेस स्टडी, इतिहास, फिजिक्स
17 मार्च-हृयूमन इकोलोजी एंड फेमिली साइंस 
18 मार्च-संस्कृत
19 मार्च, वीरवार, लोक प्रशासन
20 मार्च- गणित 
21 मार्च-शारीरिक शिक्षा, योगा 
23 मार्च-कंप्यूटर साइंस
24 मार्च-ऑटोमोबाइलस (एनएसक्यूएफ), हेल्थ केयर एनएसक्यूएफ), इन्फोरमेशन टेक्नोलॉजी इनवेल्ड सर्विसिस (एनएसक्यूएफ),  सिक्योरिटी (एनएसक्यूएफ), रिटेल (एनएसक्यूएफ), एग्रीकल्चर (एनएसक्यूएफ), ट्रेवल एंड टूरिज्म (एनएसक्यूएफ), ऑटोमोबाइल (एनएसक्यूएफ), फिजिकल एजुकेशन (वोकेशनल), बैंकिंग फाइनांस सर्विसेज एंड इन्शोयरेंश, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट 

25 मार्च-भूगोल 
26 मार्च- फाइंनेशयल लिटरेसी
27 मार्च- डांस (कथक/भरत नाटयम), फाइन आर्टस, ग्राफिक, एप्लाइड आर्टस, पेंटिंग, स्कल्पचर, कमर्शियल आर्टस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed