फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPBOSE has uploaded the admit cards for the Matric and Class 12 supplementary examinations to the website

HPBOSE: मैट्रिक-जमा दो अनुपूरक परीक्षा के प्रवेश पत्र बोर्ड ने वेबसाइट पर किए अपलोड

Wed, 01 Jul 2026 08:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Jul 2026 08:28 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की मैट्रिक और जमा दो (नियमित) श्रेणी की अनुपूरक परीक्षाओं के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।

विज्ञापन
HPBOSE has uploaded the admit cards for the Matric and Class 12 supplementary examinations to the website
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की मैट्रिक और जमा दो (नियमित) श्रेणी की अनुपूरक परीक्षाओं के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि कंपार्टमेंट, एसेंशियल इम्प्रूवमेंट, ऑप्शनल इम्प्रूवमेंट, स्पेशल चांस, अतिरिक्त विषय, डिप्लोमा होल्डर री-अपीयर व अन्याें श्रेणियों के अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। सुबह के सत्र में मैट्रिक (नियमित) की अनुपूरक परीक्षाएं 3 से 10 जुलाई तक, जबकि जमा दो (नियमित) श्रेणी की अनुपूरक परीक्षाएं 3 से 16 जुलाई तक होंगी। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के स्टूडेंट कॉर्नर से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, संबंधित विद्यालय भी अपने स्कूल लॉगइन से विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उपलब्ध करा सकेंगे। स्पेशल चांस श्रेणी के अभ्यर्थियों को भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

एचपीएसओएस विद्यार्थियों के लिए बोर्ड की किताबें ही होंगी अनिवार्य : राजेश

 प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (एचपीएसओएस) के विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब एचपीएसओएस के विद्यार्थियों को बोर्ड की प्रकाशित पाठ्य पुस्तकों और प्रायोगिक पुस्तकों का ही उपयोग करना होगा। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि शिकायतें मिल रही थीं कि बाजार में बोर्ड की अलग पुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि नियमित बोर्ड और एचपीएसओएस का पाठ्यक्रम व प्रश्नपत्र समान होने के कारण बोर्ड की प्रकाशित पुस्तकें ही सभी के लिए उपयुक्त रहेंगी। यह व्यवस्था एचपीएसओएस के नए प्रवेश, अतिरिक्त विषय और विशेष अंक सुधार परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होगी। अन्य श्रेणी के विद्यार्थियों को भी इन्हीं पुस्तकों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। बोर्ड के अनुसार, पुस्तकें बुक डिस्ट्रीब्यूशन, इंफॉर्मेशन एंड गाइडेंस सेंटर और अधिकृत पुस्तक विक्रेताओं के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएंगी। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक अध्ययन केंद्र को डिस्ट्रीब्यूशन, इंफॉर्मेशन एंड गाइडेंस सेंटर से खरीदी गई पुस्तकों की रसीदें हर वर्ष 31 मार्च तक अध्ययन केंद्र नवीनीकरण शुल्क के साथ बोर्ड कार्यालय में जमा करनी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed