{"_id":"69fdfd443b0121861c080816","slug":"hpbose-has-announced-the-results-of-the-selection-examination-for-eklavya-schools-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया एकलव्य स्कूलों की चयन परीक्षा का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया एकलव्य स्कूलों की चयन परीक्षा का परिणाम
Fri, 08 May 2026 08:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 08 May 2026 08:42 PM IST
सार
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च माह में आयोजित किए गए एकलव्य मॉडल परीक्षा का परिणाम घोषित कर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च माह में आयोजित किए गए एकलव्य मॉडल परीक्षा का परिणाम घोषित कर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 29 मार्च को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा का मूल्यांकन विशेषज्ञों की देखरेख में किया गया है।
विज्ञापन
परीक्षार्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर सीधे अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा परिणाम पूर्व में अस्थायी उत्तरकुंजी जारी कर मांगी गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों की ओर से गहन समीक्षा के बाद घोषित किया गया है।
विज्ञापन