HPBOSE: 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षाओं के लिए 31 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि मैट्रिक के टर्म-1 के लिए एडमिशन फीस 500 रुपये और जमा दो टर्म-1 के लिए एडमिशन फीस 600 रुपये रहेगी। दोनों कक्षाओं में 22 से 31 अगस्त तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन पत्र प्रेषित होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शैक्षणिक सत्र 2022-23 की मैट्रिक और जमा दो कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की टर्म-1 परीक्षाओं के लिए परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र परीक्षा शुल्क के साथ 22 से 31 अगस्त से जमा करवा सकते हैं। यह फार्म केवल ऑनलाइन माध्यम से संबंधित विद्यालय के माध्यम से जमा करवाने होंगे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि मैट्रिक के टर्म-1 के लिए एडमिशन फीस 500 रुपये और जमा दो टर्म-1 के लिए एडमिशन फीस 600 रुपये रहेगी। दोनों कक्षाओं में 22 से 31 अगस्त तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन पत्र प्रेषित होंगे।
एक से चार सितंबर तक विद्यार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के अंतर्गत सितंबर 2022 में आयोजित करवाई जाने वाली आठवीं, दसवीं व जमा दो कक्षा की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और प्रवेश की तिथि 22 अगस्त तक बिना विलंब शुल्क बढ़ा दी गई है। कहा कि ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की समस्या पर बोर्ड कार्यालय की आईटी शाखा के दूरभाष नंबर और ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।