{"_id":"62a1de2ecb2197070d15bb83","slug":"hpbose-dharamshala-will-declare-plus-two-and-matric-results-in-between-18-to-20-june-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE Dharamshala: 18 से 20 जून के बीच आएगा बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE Dharamshala: 18 से 20 जून के बीच आएगा बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
Fri, 10 Jun 2022 11:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:25 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 18 से 20 जून के बीच बारहवीं कक्षा के रिजल्ट को घोषित कर सकता है। बोर्ड प्रबंधन के अनुसार अभी रिजल्ट कपांइलिंग का कार्य चला हुआ है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है। अभी बोर्ड मुख्यालय में रिजल्ट कपांइलिंग का कार्य चल रहा है, जिसे पूरा करने में अभी समय लगेगा। दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम निकालने को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि अभी एक हफ्ते का समय परिणाम आने में लग सकता है। पहले बारहवीं का परिणाम निकाला जाएगा। इसके बाद 10वीं कक्षा का परिणाम निकल सकता है।
विज्ञापन
बोर्ड प्रबंधन रिजल्ट निकालने को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। बोर्ड प्रबंधन के अनुसार अभी रिजल्ट कपांइलिंग का कार्य चला हुआ है। बोर्ड प्रबंधन फर्स्ट टर्म की सूचियां बना चुका है, जबकि दूसरे टर्म की सूचियों को तैयार किया जाना है। इसके बाद तैयार होने वाले रिजल्ट को एक बार फिर से जांचा जाएगा। ताकि तैयार किए गए रिजल्ट में किसी तरह की गलती न रहे। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बोर्ड प्रबंधन 18 से 20 जून के बीच बारहवीं कक्षा के रिजल्ट को घोषित कर सकता है।
विज्ञापन
लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। बोर्ड प्रबंधन रिजल्ट तैयार करने में जुटा हुआ है। सब कुछ तय शेड्यूल के में हुआ तो रिजल्ट को 18 से 20 जून के बीच निकाला जा सकता है। अभी तक रिजल्ट कंपाइलिंग का कार्य चला हुआ है। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
विज्ञापन