{"_id":"627cfda928eb8b061229274e","slug":"hpbose-dharamshala-shastri-tet-and-lt-tet-with-tgt-post-name-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: शास्त्री-एलटी की टीजीटी पदनाम के साथ टेट करवाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: शास्त्री-एलटी की टीजीटी पदनाम के साथ टेट करवाने की तैयारी
Fri, 13 May 2022 11:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 13 May 2022 11:33 AM IST
सार
अगर सरकार से शास्त्री और भाषा अध्यापकों को टीजीटी पदनाम की मंजूरी मिल जाती है तो शास्त्री और भाषा अध्यापकों का टेट टीजीटी पदनाम के साथ होगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार शास्त्री और एलटी विषय की टीजीटी पदनाम के साथ अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) करवाने की तैयारी कर रहा है। अगर सरकार शास्त्री और भाषा अध्यापक (एलटी) को टीजीटी पदनाम देती है तो अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए इन्हीं पदनाम के साथ आवेदन मांगे जाएंगे। इसके चलते इस बार टेट भी जून के बजाय जुलाई में करवाने की योजना है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने सूबे के स्कूलों में तैनात शास्त्री और भाषा अध्यापकों को टीजीटी पदनाम देने की बात कही है। ऐसे में जून में होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने जुलाई के लिए स्थगित कर दी है। स्कूल शिक्षा बोर्ड अब एलटी और शास्त्री विषय की परीक्षा को टीजीटी पदनाम के साथ करवाने की ही योजना बना रहा है।
विज्ञापन
अब तक इन विषयों की होती थी अध्यापक पात्रता परीक्षा
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आठ विषयों के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा करवाता था। इनमें शास्त्री, टीजीटी नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक, टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल, पंजाबी और उर्दू विषय के लिए टेट का आयोजन होता था। अगर सरकार से शास्त्री और भाषा अध्यापकों को टीजीटी पदनाम की मंजूरी मिल जाती है तो शास्त्री और भाषा अध्यापकों का टेट टीजीटी पदनाम के साथ होगा।
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार अध्यापक पात्रता परीक्षा जुलाई में करवाएगा। शास्त्री और भाषा अध्यापक विषय के टेट टीजीटी पदनाम के साथ करवाने की योजना है। अगर सरकार इसकी अनुमति देती है तो जुलाई में होने वाले टेट में शास्त्री और भाषा अध्यापक की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए टीजीटी पदनाम के साथ आवेदन मांगे जाएंगे। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला