फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Dharamshala schedule for practical exams of matric and plus two class

दसवीं, बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं इस तारीख से

Fri, 31 Jan 2020 07:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 31 Jan 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
HPBOSE Dharamshala schedule for practical exams of matric and plus two class
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं फरवरी माह में लेगा। बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 से 29 फरवरी और दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 22 से 29 फरवरी तक होंगी। दसवीं कक्षा की साइंस एंड टेक्नोलॉजी, कला-बी, कंप्यूटर साइंस, म्यूजिक वोकल, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट, होम साइंस और टाइप राइटिंग के प्रैक्टिकल विषयों के प्रश्न पत्र स्कूल शिक्षा बोर्ड उपलब्ध नहीं करवाएगा। 

विज्ञापन


इन विषयों के प्रश्नपत्रों को स्कूलों में तैनात संबंधित विषयों के अध्यापक और प्रशिक्षकों को खुद ही तैयार करना होगा। बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं में शारीरिक शिक्षा और योग विषय के प्रश्न पत्र भी स्कूलों को अपने स्तर पर तैयार करवाने होंगे। अन्य प्रैक्टिकल परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों को संबंधित स्कूल अपने निकटतम ड्रॉपिंग केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। वहीं जिन स्कूलों में संबंधित विषयों के अध्यापक और प्रशिक्षक नहीं हैं, ऐसे स्कूलों को संबंधित जिला के उप निदेशक शिक्षा से प्रश्न पत्रों के लिए संपर्क कर प्रैक्टिकल परीक्षा का संचालन करवाना होगा।

विज्ञापन

प्रदेश में रिक्त पड़े हैं दो हजार से अधिक पद

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रैक्टिकल विषयों के प्रश्नपत्रों को स्कूलों में ही तैयार करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन हैरानी इस बात की है कि प्रदेश भर में सीएंडवी अध्यापकों के दो हजार से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में अधिकतर स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों के लिए उपनिदेशक शिक्षा विभाग के सहारे रहना पड़ेगा। 

बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15, जबकि दसवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी। इस दौरान दसवीं कक्षा के लिए स्कूलों को अपने स्तर पर प्रश्न पत्र तैयार करने होंगे, जबकि जमा दो की प्रैक्टिकल परीक्षा के शारीरिक शिक्षा और योग को छोड़ कर अन्य विषयों के प्रश्न पत्र बोर्ड उपलब्ध करवाएगा। - अक्षय सूद, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed