फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   hpbose dharamshala printed chemical free books for students in himachal govt schools

HPBOSE: विद्यार्थियों की सेहत का ध्यान, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रिंट करवाईं केमिकल मुक्त किताबें

Wed, 15 Feb 2023 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Feb 2023 01:40 PM IST
सार

किताबों की प्रिंटिंग के लिए बोर्ड प्रबंधन ने खास ध्यान रखा है। इस दौरान ऐसे रंगों और कागज का प्रयोग किया गया है, जो बच्चों के स्वास्थ्य को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाएंगी।

विज्ञापन
hpbose dharamshala printed chemical free books for students in himachal govt schools
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रदेश स्कूली बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए केमिकल फ्री किताबें उपलब्ध करवा रहा है। इन किताबों को शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2023-24 से स्कूलों में उपलब्ध करवाएगा। जानकारी के अनुसार शिक्षा बोर्ड ने अपने अधीन आने वाले प्रदेशभर के सभी बुक डिपुओं में केमिकल फ्री किताबें उपलब्ध करवा दी हैं।

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में पहले ही ये किताबें उपलब्ध करवा दी थीं, जबकि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों के लिए भी सभी कक्षाओं के किताबें के सेट शिक्षा बोर्ड ने भेज दिए हैं। बोर्ड प्रबंधन की मानें तो शिक्षा बोर्ड की ओर से तैयार करवाई गईं ये किताबें केमिकल फ्री हैं।
विज्ञापन


किताबों की प्रिंटिंग के लिए बोर्ड प्रबंधन ने खास ध्यान रखा है। इस दौरान ऐसे रंगों और कागज का प्रयोग किया गया है, जो बच्चों के स्वास्थ्य को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाएंगी। हालांकि इसके लिए बोर्ड प्रबंधन की ओर से कुछ खर्चा भी किया गया है। बावजूद इसके बोर्ड की ओर से उपलब्ध करवाई जाने वाली किताबों के दामों में खासा अंतर नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रिंट करवाई गईं विभिन्न कक्षाओं की किताबें केमिकल फ्री हैं। प्रिंटिंग में प्रयोग होने वाले रंगों और कागजों के जरिये पढ़ती बार बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो, इसका बोर्ड प्रबंधन ने पूरा ध्यान रखा है। - डॉ. मधु चौधरी, सचिव, शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed