फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose dharamshala directions for covid positive students in matric and plus two exams

बोर्ड परीक्षाओं के साथ नहीं होंगे कोरोना पॉजिटिव छात्रों के पेपर

Fri, 09 Apr 2021 02:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 09 Apr 2021 02:02 PM IST
सार

  • प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड एक माह बाद लेगा संक्रमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं
  • स्कूलों से कोरोना पॉजिटिव छात्रों का डाटा जुटाने में जुटा बोर्ड प्रबंधन

विज्ञापन
hpbose dharamshala directions for covid positive students in matric and plus two exams
स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों को देखते हुए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक अहम फैसला लिया है। इस फैसले के तहत 13 अप्रैल से प्रस्तावित 10वीं और 12वीं की नियमित व एसओएस के विद्यार्थियों की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थी शामिल नहीं होंगे। बोर्ड प्रबंधन संक्रमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं एक माह बाद लेगा। यह फैसला बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में लिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शिक्षा बोर्ड सभी स्कूलों से कोरोना संक्रमित विद्यार्थियों का डाटा पता करने में जुट गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जहां स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अक्षय सूद शामिल हुए, वहीं सूबे के सभी जिलों के शिक्षा उपनिदेशक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सर्दी, खांसी से पीड़ित विद्यार्थियों के लिए होगा अलग कमरा 
परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इस दौरान उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में अलग कमरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed