फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Dharamshala change pattern of question papers

शिक्षा बोर्ड ने बदला प्रश्नपत्रों का पैटर्न, 3 श्रेणियों में पूछे जाएंगे प्रश्न

Sat, 13 Feb 2021 11:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Feb 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
HPBOSE Dharamshala change pattern of question papers
स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

कोविड काल में प्रभावित हुई छात्रों की पढ़ाई को मद्देनजर रखते हुए स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार प्रश्नपत्र में छात्रों को सुविधा मुहैया करवाएगा। इस बार जहां 70 फीसदी सिलेबस से प्रश्नपत्र को सेट किया गया है, वहीं प्रश्नपत्र में विकल्प के रूप में भी कई प्रश्न रहेंगे। इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं में 40-40-20 प्रतिशत अंकों की रेशो के हिसाब से प्रश्न बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों से पूछे जाएंगे।

विज्ञापन


इस दौरान पहले 40 फीसदी अंकों को प्राप्त करना जहां हर छात्र के लिए आसान होगा, वहीं अंतिम 20 फीसदी अंकों को हासिल करने के लिए छात्रों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। बोर्ड इस बार प्रश्नपत्रों का पैटर्न बदलेगा। बोर्ड प्रबंधन की मानें तो इस मर्तबा 40 फीसदी अंकों के लिए ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें छात्र आसानी से हल कर सकेंगे। इसके बाद अन्य 40 फीसदी अंकों के लिए ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे, जो थोड़े उच्च स्तर के होंगे। जबकि 20 फीसदी अंकों के लिए कठिन प्रश्न आएंगे।
विज्ञापन


कोविड-19 के कारण इस बार स्कूलों में पढ़ाई बाधित हुई है। छात्रों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने 40-40 और 20 फीसदी अंकों की रेशो के हिसाब से प्रश्नपत्र सेट किया है, ताकि हर छात्र पास होने के लिए पर्याप्त अंक हासिल कर सके। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed