{"_id":"5b72e1f442c7927dc2306ed8","slug":"hpbose-declared-result-of-deled-entrance-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, 4931 अभ्यर्थी हुए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, 4931 अभ्यर्थी हुए पास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 14 Aug 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली गई डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन)-2018-20 प्रवेश परीक्षा में 16800 में से केवल 4931 अभ्यर्थी पास हुए हैं। सोमवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए 18044 परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से 16800 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। बोर्ड ने अस्थायी आंसर-की में आई आपत्तियों और सुझावों के आधार पर बनाई गई अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा स्पोर्ट्स कैटेगिरी के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के 20 अगस्त को बोर्ड कार्यालय धर्मशाला में काउंसलिंग रखी गई है। इसमें मूल दस्तावेजों के साथ अभ्यर्थी बोर्ड कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। डीएलएड की सीटों के आवंटन से संबंधित प्रक्रिया को काउंसलिंग की तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि बोर्ड ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दिया गया है।