फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Datesheet of classes 10th and 12th will change again, decision taken in the meeting with the Govt Teach

HPBOSE Exams : फिर बदलेगी 10वीं और 12वीं कक्षाओं की डेटशीट, राजकीय अध्यापक संघ के साथ बैठक में फैसला

Mon, 29 Jan 2024 06:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Jan 2024 06:37 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव करेगा। यह बदलाव हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की बोर्ड प्रबंधन के साथ हुई बैठक में आए सुझावों के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
HPBOSE Datesheet of classes 10th and 12th will change again, decision taken in the meeting with the Govt Teach
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव करेगा। यह बदलाव हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की बोर्ड प्रबंधन के साथ हुई बैठक में आए सुझावों के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान शिक्षा बोर्ड जहां एक परीक्षा के बाद दूसरी के लिए कुछ दिनों का अंतराल रखेगा। वहीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाओं के समय में भी बदलाव किया जाएगा। बोर्ड की ओर से 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का अस्थायी शेड्यूल 11 जनवरी को जारी किया गया था। शेड्यूल के अनुसार इन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होनी थीं। बोर्ड की ओर से जारी किए गए इस शेड्यूल पर अभिभावकों, शिक्षाविदों और शिक्षकों से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे, जिसके लिए बोर्ड की ओर से 19 जनवरी तक का समय दिया गया था।

विज्ञापन


इस दौरान बोर्ड प्रबंधन के पास कुछ सुझाव और आपत्तियां आई थीं, जिन पर अमल करते हुए बोर्ड प्रबंधन ने 24 जनवरी को अंतिम डेटशीट को जारी किया। इस संशोधित डेटशीट में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं पहली मार्च से शुरू हो रही थीं। बोर्ड की ओर से जारी इस अंतिम डेटशीट के बाद कई शिक्षक संघों ने हंगामा शुरू कर दिया और डेटशीट को बदलने की मांग करने लगे। इस पर बोर्ड प्रबंधन ने 29 जनवरी को मुख्यालय में अध्यापक संघों के साथ बैठक की। इस बैठक में अध्यापक संघों की ओर से आए सुझावों पर अमल करते हुए पहले दो बार जारी की गई डेटशीट को तीसरी बार संशोधित कर अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन

बोर्ड ने 10वीं-12वीं कक्षा के शेड्यूल को मांगी गई आपत्तियों और सुझावों के बाद संशोधित किया गया था। शिक्षकों और विद्यार्थियों से ली गई फीडबैक के आधार पर शिक्षक संगठनों ने परीक्षाओं में दो से तीन दिन के अंतराल की मांग उठाई है। इस पर बोर्ड प्रशासन विचार करेगा और डेटशीट को संशोधित कर जारी करेगा। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed