{"_id":"6468b25da9d63a69cb0706d0","slug":"hpbose-class-12th-result-2023-tailor-daughter-neha-get-6th-rank-in-arts-stream-in-himachal-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE 12th Result: दर्जी की बेटी नेहा कुमारी की मेहनत का प्रदेश भर में बजा डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE 12th Result: दर्जी की बेटी नेहा कुमारी की मेहनत का प्रदेश भर में बजा डंका
Sat, 20 May 2023 05:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 20 May 2023 05:14 PM IST
सार
नेहा कुमारी ने बताया कि उसके पिता सुरेश कुमार दर्जी का कार्य कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं जबकि उनकी माता कांतो देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
नेहा कुमारी, परिवार के साथ दीवांक्षी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दर्जी की बेटी नेहा कुमारी की मेहनत का प्रदेश भर में डंका बजा है। हिमाचल शिक्षा बोर्ड की जमा दो कला संकाय में इस मेधावी बेटी ने 96.06 प्रतिशत अंकों के साथ छठा पायदान हासिल किया है। कुशाग्र बुद्धि की धनी नेहा कुमारी ने अपने माता-पिता के कंधे मेहनत से और ऊंचे कर दिए हैं। चंबा जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरौर में शिक्षारत नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पल्यूर के गांव धरापड़ा निवासी नेहा कुमारी ने बताया कि उसके पिता सुरेश कुमार दर्जी का कार्य कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं जबकि उनकी माता कांतो देवी गृहिणी हैं। उनका बड़ा भाई हितेन कुमार तकनीकी शिक्षा अर्जित कर रहा है। पिता की मेहनत को साकार करने के लिए उन्होंने भी जी जान से मेहनत कर ये मुकाम हासिल किया। उनका लक्ष्य आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रशासनिक सेवाओं में जाने का है।
विज्ञापन
मनीषा ने साकार किए पिता के सपने
मां ने रातों को जागकर पढ़ाया, अब रंग लाई मेहनत, 7 वर्षों से पिता योगराज है बीमार
चंबा के चमेश्वनी मोहल्ला की दीवांक्षी ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड में जमा दो कक्षा के कला संकाय में 95.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश भर में नौवां स्थान हासिल किया है। दीवांक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। आदर्श राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा की छात्रा दीवांक्षी ने बताया कि माता-पिता और गुरुजनों ने उन पर जो विश्वास रखा। उसे हासिल कर वह प्रभुलित हो उठी हैं।
विज्ञापन
दीवांक्षी ने बताया कि उनके पिता योगराज बीते सात वर्षों से बीमार हैं। जिस कारण घर की आर्थिक हालत दयनीय रही लेकिन माता आशा देवी ने बेटी को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उसने बताया कि परीक्षाओं की तैयारियों के लिए मां ने रात-रात भर जाग कर उसे पढ़ाया और बुलंदियों को छूने के लिए प्रेरित किया। उसका लक्ष्य प्रशासनिक सेवाओं में जाने का है। दीवांक्षी ने बताया कि एचएएस बनने की तैयारी में वह जुट चुकी हैं।
कला संकाय की मेरिट में आठवें नंबर पर रहीं चंबा की हिमगिरी स्कूल की छात्रा
चंबा के सलूणी से दिहाड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले मजदूर पिता शेर सिंह की मेहनत को बेटी मनीषा कुमारी ने साकार कर दिखाया है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की जमा दो कक्षा के कला संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिमगिरी की छात्रा मनीषा ने प्रदेश भर में 95.08 अंकों के साथ आठवां स्थान हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। मनीषा ने बताया कि उसके पिता शेर सिंह दिहाड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं जबकि माता समंदरी देवी गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और दोस्तों को दिया है। उसका लक्ष्य प्रशासनिक सेवाओं में जाना है। अब वह आईएएस की तैयारी कर अपने लक्ष्य को हासिल करेंगी।
माता-पिता और गुरुजनों के मार्ग दर्शन में हासिल किया मुकाम
चंबा की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगट की कला संकाय की छात्रा तमन्ना ठाकुर ने हिमाचल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में नई बुलंदियों को छुआ है। बोर्ड परीक्षा में तमन्ना ठाकुर ने 95.08 प्रतिशत अंकों के साथ आठवां स्थान हासिल कर नाम रोशन किया है। इस मेधावी बेटी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। इनके कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ ही उसने यह मुकाम हासिल किया। तमन्ना ने बताया कि उसका लक्ष्य अधिवक्ता बनने का है।