फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: 89.9 candidates passed in DLED first year, 93.9% in second year.

HPBOSE: डीएलएड प्रथम में 89.9, द्वितीय वर्ष में 93.9 फीसदी अभ्यर्थी पास

Fri, 15 Mar 2024 06:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Mar 2024 06:10 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर-दिसंबर-2023 में संचालित डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की नियमित और रि-अपीयर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
HPBOSE: 89.9 candidates passed in DLED first year, 93.9% in second year.
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर-दिसंबर-2023 में संचालितडीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की नियमित और रि-अपीयर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रथम वर्ष का परिणाम 89.9 और द्वितीय 93.9 फीसदी रहा। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि डीएलएड पार्ट-1 बैच 2022-24 और 2021-23 के लिए शिक्षा बोर्ड के पास 2057 अभ्यर्थी अपीयर हुए थे। इनमें से 1838 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। 193 परीक्षार्थियों का परिणाम रि-अपीयर रहा है। 13 को फेल घोषित किया गया है। डीएलएड  पार्ट-2 बैच 2021-23 और 2020-22 के परिणाम में 1623 अभ्यर्थी पास हुए। 1733 ने परीक्षा दी थी।

विज्ञापन


उत्तरपुस्तिकाओं का पुर्नमूल्यांकन-पुनर्निरीक्षण करने के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से संबंधित जिला शिखा एवं प्रशिक्षण संस्थानों और संबद्धता प्राप्त निजी संस्थानों के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए 500, पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय फीस समेत 18 मार्च से पहली अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में अभ्यर्थी के न्यूनतम 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। जून-जुलाई-2024 में संचालित करवाई जाने वाली रि-अपीयर परीक्षा के लिए परीक्षार्थी संबंधित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से 1350 रुपये शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 20 मार्च से 3 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed