{"_id":"60eee02f8ebc3e029e2c413a","slug":"hpbose-12th-result-2021-postmaster-s-son-pushpendra-thakur-of-kullu-himachal-secured-first-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE 12th Result: पोस्टमास्टर के बेटे ने हासिल किया पहला स्थान, इस क्षेत्र में बनाना चाहते हैं कॅरिअर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE 12th Result: पोस्टमास्टर के बेटे ने हासिल किया पहला स्थान, इस क्षेत्र में बनाना चाहते हैं कॅरिअर
Wed, 14 Jul 2021 09:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 14 Jul 2021 09:21 PM IST
सार
पुष्पेंद्र ने 10वीं की परीक्षा ट्रिनिटी स्कूल बंजार से पूरी की है। पुष्पेंद्र के पिता नोक सिंह बंजार में पोस्टमास्टर हैं। माता गीता देवी टीजीटी हैं। कोरोना के दौरान पुष्पेंद्र ने पढ़ाई नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
पुष्पेंद्र ठाकुर ने 100 फीसदी अंक हासिल किए ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल्लू जिले के पुष्पेंद्र ठाकुर ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। एंबिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौहल के छात्र पुष्पेंद्र ने नॉन मेडिकल संकाय 500 से 500 अंक हासिल किए। पुष्पेंद्र की इस सफलता के बाद स्कूल प्रबंधन व माता-पिता में खुशी का माहौल है। पुष्पेंद्र ने 10वीं की परीक्षा ट्रिनिटी स्कूल बंजार से पूरी की है। पुष्पेंद्र के पिता नोक सिंह बंजार में पोस्टमास्टर हैं। माता गीता देवी टीजीटी हैं। कोरोना के दौरान पुष्पेंद्र ने पढ़ाई नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
खुद को ऑनलाइन पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त रखा। इसका फायदा उन्हें मिला। उन्होंने कहा कि परीक्षा में अंक देने का फार्मूला जो भी रहा, लेकिन उन्होंने कोरोना के बीच मेरिट सूची में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखी। पुष्पेंद्र बंजार घाटी के चकुरठा गांव के रहने वाले हैं। पुष्पेंद्र ने कहा कि वह इस सफलता से काफी उत्साहित है। 26 फरवरी, 2021 को उन्होंने जेईई मेन का पेपर भी दिया था। इसमें उनके 98.34 फीसदी अंक आए हैं। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी रखें। इससे विषय समझने में भी मदद मिलेगी। वह एस्ट्रोनॉटिक्स के क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं। दूसरा विकल्प उनके पास इंजीनियर का रहेगा।
विज्ञापन