फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPBOSE 10th Result: Students' Wait Ends: School Education Board to Announce Class 10 Results on May 10

HPBOSE 10th Result: 10 मई को आएगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट; सबसे पहले अमर उजाला पर इस आसान तरीके से देखें परिणाम

Sat, 09 May 2026 12:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 May 2026 12:20 PM IST
सार

10वीं कक्षा के हजारों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 मई को 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करेगा।रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।

विज्ञापन
HPBOSE 10th Result: Students' Wait Ends: School Education Board to Announce Class 10 Results on May 10
हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले अमर उजाला डाॅट काॅम पर देखें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 10वीं कक्षा के हजारों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 मई को 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा का परिणाम रविवार सुबह 11:00 बजे घोषित किया जाएगा। विद्यार्थी अमर उजाला पर सबसे पहले अपना रिजल्ट बिना किसी परेशानी से देख सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

 93,564 विद्यार्थियों ने दी है परीक्षा
इस बार 93,564 विद्यार्थियों प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। विद्यार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 10वीं की परीक्षाएं 3 से 29 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा का आयोजन 384 केंद्रों पर हुआ था। 5 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया था। 

41 केंद्रों पर हुआ मूल्यांकन कार्य
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन कार्य के लिए प्रदेश भर में करीब 41 केंद्र स्थापित किए थे। जहां पर 10वीं और 12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया है। इस दौरान 10वीं और 12वीं कक्षा के मूल्यांकन कार्य के लिए करीब 5,000 शिक्षकों की ड्यूटियां लगाई गई थीं। 

विज्ञापन

आधार कार्ड के साथ जुड़ेगा 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के सर्टिफिकेटों को आधार कार्ड से जोड़ेगा। सर्टिफिकेटों के आधार कार्ड से जुड़ने के बाद जहां डुप्लीकेट सर्टिफिकेट हासिल करने में आसानी होगी, वहीं फर्जी सर्टिफिकेटों की संभावना कम हो जाएगी। जानकारी के अनुसार शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट को आधार कार्ड से लिंक करने की नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रमाण पत्रों की सुरक्षा बढ़ाना और डुप्लीकेट सर्टिफिकेट प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed