{"_id":"646f61effb7f030fe306cc45","slug":"hpbose-10th-result-samiksha-wants-to-become-a-doctor-in-the-hospital-where-her-mother-is-a-sweeper-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE Result: जिस अस्पताल में मां सफाई कर्मी, वहीं डॉक्टर बनना चाहती हैं समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE Result: जिस अस्पताल में मां सफाई कर्मी, वहीं डॉक्टर बनना चाहती हैं समीक्षा
Thu, 25 May 2023 06:57 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 25 May 2023 06:57 PM IST
सार
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां स्कूल की छात्रा समीक्षा पुत्री स्वर्गीय विपन कुमार ने दसवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
समीक्षा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां स्कूल की छात्रा समीक्षा पुत्री स्वर्गीय विपन कुमार ने दसवां स्थान हासिल किया। मां थानाकलां अस्पताल में सफाई कर्मचारी का काम कर अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। जब समीक्षा की माता सोना देवी को बेटी की उपलब्धि के बारे पता चला तो उन्होंने भगवान का शुक्रिया किया। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू छलक गए। समीक्षा का सपना है कि वह उसी अस्पताल में डॉक्टर बनकर सेवाएं देना चाहती है, जहां उसकी माता कार्यरत है।
विज्ञापन
बता दें कि समीक्षा जिलेभर में सरकारी स्कूलों की इकलौती ऐसी छात्रा है, जिसने मेरिट में स्थान अर्जित किया है। इसके अलावा जिले के किसी भी सरकारी स्कूल का कोई भी बच्चा मेरिट में स्थान हासिल नहीं कर पाया है। समीक्षा की इस उपलब्धि से स्कूल में जश्न का माहौल रहा। समीक्षा की माता सोना देवी ने बताया कि उनकी बेटी नियमित तौर पर पढ़ाई करती है। इसके साथ वह घर के कार्यों में भी उनका हाथ बंटाती है। समीक्षा ने बताया कि उनकी माता दिनरात मेहनत कर उनको पढ़ा रही है। ऐसे में उसका दायित्व है कि मां की मेहनत बेकार न जाए। स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव पराशर का कहना है कि समीक्षा एनसीसी की बेस्ट कैडेट होने के साथ स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों व अन्य सभी गतिविधियों में बढ़िया प्रदर्शन करती आई है। हमें उसकी उपलब्धि पर गर्व है।
विज्ञापन