फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE 10th Class Toppers, Tamannaah and Kanishka included in the top ten list of class 10th

HPBOSE 10th Class Toppers: हिमाचल के धर्मपुर की तमन्ना और कनिष्का भी 10वीं कक्षा की टॉप टेन लिस्ट में शामिल

Thu, 04 Aug 2022 11:41 AM IST
Krishan Singh सुशील शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
सुशील शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Aug 2022 11:41 AM IST
सार

डॉ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर की दो छात्राओं ने 10वीं कक्षा में टॉप टेन सूची में स्थान बनाया है। स्कूल की ओर से यह दावा किया गया है।

विज्ञापन
HPBOSE 10th Class Toppers, Tamannaah and Kanishka included in the top ten list of class 10th
मेरिट में आईं छात्राओं को मिठाई खिलाता स्कूल स्टाफ। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के डॉ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर की दो छात्राओं ने 10वीं कक्षा में टॉप टेन सूची में स्थान बनाया है। स्कूल की ओर से यह दावा किया गया है। स्कूल प्रबंधन ने दावा किया है कि इनके प्रैक्टिकल के अंक स्कूल की ओर से कम भेजे गए थे। स्कूल की ओर से 20 की जगह 10 अंक भेजे गए। इसी कारण इनके कुल अंक कम रह गए थे। बाद में स्कूल ने गलती को सुधारते हुए दोनों छात्राओं के प्रैक्टिकल के पूरे अंक भेजे तो दोनों छात्राएं प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल हुई हैं। पाठशाला की प्रधानाचार्य वर्तिका हेमंत ने दावा किया कि अब दोनों छात्राएं मेरिट सूची में शामिल हो गई हैं। तमन्ना के अब 700 में 691 अंक हो गए हैं। पहले तमन्ना के 681 अंक थे। इसी तरह कनिष्का ठाकुर के अब 700 में से 688 अंक हो गए हैं।

विज्ञापन


पहले कनिष्का के 678 अंक थे। तमन्ना प्रदेश की मेरिट सूची में तीसरे स्थान पर आ गई हैं और कनिष्का ठाकुर इस सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं। स्कूल में दोनों छात्राओं को मिठाई खिलाई गई। स्टाफ सदस्य विजय ठाकुर, पूजा ठाकुर, राजेश जम्वाल, उर्मिला ठाकुर, रघुवीर सिंह निधि, स्वाति और अजय ठाकुर ने दोनों छात्राओं को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि दसवीं पाठशाला के 17 बच्चों ने 95 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों छात्राओं ने प्रदेश भर में स्कूल का नाम चमकाया है। इधर, बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी कि स्कूल ने प्रैक्टिकल के अंक पहले कम क्यों भेजे। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed