{"_id":"69af9f3d644c4977790b9a02","slug":"hp-weather-una-records-35-degrees-celsius-6-districts-cross-30-degrees-celsius-heatwave-grips-many-plains-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: ऊना में 35, 6 जिलों में पारा 30 डिग्री के पार, कई मैदानी क्षेत्र लू की चपेट में; जानें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: ऊना में 35, 6 जिलों में पारा 30 डिग्री के पार, कई मैदानी क्षेत्र लू की चपेट में; जानें अपडेट
Tue, 10 Mar 2026 10:04 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:04 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के सात जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मार्च में ही गर्मी का असर तेज हो गया है। मैदानी जिलों में लू जैसे हालात बनने लगे हैं और तापमान लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को ऊना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और कुल्लू में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार के लिए कांगड़ा, कुल्लू, ऊना, मंडी और सोलन जिलों में गर्म हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। प्रदेश के मैदानी जिलों में बढ़ती गर्मी से दोपहर के समय लू जैसे हालात बन रहे हैं। खासकर ऊना और हमीरपुर में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया है। वहीं कांगड़ा और बिलासपुर में भी दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने मंगलवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार मंगलवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलेगा। 11 मार्च से 15 मार्च तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।