{"_id":"592905194f1c1bbf47535b10","slug":"hp-vidhan-sabha-session-on-gst-bill-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित हुआ जीएसटी विधेयक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित हुआ जीएसटी विधेयक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 27 May 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश माल और सेवा कर विधेयक 2017 (जीएसटी बिल) शनिवार को हिमाचल विधानसभा में पारित हो गया है। सभी दलों ने इसे समर्थन देकर पारित कर दिया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से ये विधेयक सदन में रखा गया।
विज्ञापन
विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन हल्की चर्चा के बाद इस विधेयक पर दोनों पक्षों की सहमति मिलने के बाद पारित कर दिया गया। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि अब पूरे देश में एक ही तरह की कर प्रणाली लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे जनता को फायदा होगा। सीएम ने कहा कि कर प्रणाली में सुधार के कदम यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान उठाए गए थे। साल 2011 में भी जीएसटी को लोकसभा में लाया गया मगर सहमति न मिलने से यह पारित नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
उधर, विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि यह जनता के हित में लिया गया मोदी सरकार का एक बड़ा फैसला है जो बड़े आर्थिक सुधार लाएगा। इससे राजस्व में वृद्घि होगी और देश की विकास दर सुधरेगी।
पहले ही माना जा रहा है कि इस विधेयक पर कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों की सहमति होने के कारण इसे दोनों पक्ष ध्वनिमत से पास करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर जीएसटी अधिनियम को लागू करने से पहले राज्यों में जीएसटी विधेयक को पारित करवाना जरूरी है।
इसी विधायी औपचारिकता के कारण हिमाचल में भी विशेष सत्र बुलाया गया था।
बताया जा रहा है कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के विधेयक में कोई खास बदलाव नहीं होगा। केंद्रीय विधेयक की तर्ज पर ही राज्य सरकार ने जीएसटी विधेयक तैयार किया है।