फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hp vidhan sabha chunav, BJP and Congress trying to make rebel candidates in their favor

Himachal: बागी प्रत्याशियों को अपने पक्ष में करने में जुटी भाजपा और कांग्रेस

Wed, 16 Nov 2022 11:55 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Nov 2022 11:55 AM IST
सार

आठ दिसंबर को होने वाली मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस ने बागी प्रत्याशियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। मजबूत बागी प्रत्याशियों को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए दोनों ही राजनीतिक दलों ने समीकरण बैठाना शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन
hp vidhan sabha chunav,  BJP and Congress trying to make rebel candidates in their favor
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : social media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की आठ दिसंबर को होने वाली मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस ने बागी प्रत्याशियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। मजबूत बागी प्रत्याशियों को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए दोनों ही राजनीतिक दलों ने समीकरण बैठाना शुरू कर दिए हैं। चुनाव नतीजों में अगर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रहती है तो बहुमत साबित करने के लिए निर्दलियों की भूमिका अहम रहेगी। ऐसे में आठ दिसंबर से पहले ही ऐसे निर्दलीय प्रत्याशियों पर डोरे डालना शुरू कर दिए हैं, जिनके जीतने की संभावना है।

विज्ञापन


कांग्रेस से बागी होकर जगजीवन पाल सुलह से, इंदु वर्मा ठियोग से, आशीष शर्मा हमीरपुर, सुभाष मंगलेट चौपाल, राजेंद्र कुमार अर्की से और गंगूराम मुसाफिर पच्छाद से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलकर केएल ठाकुर ने नालागढ़ से, किशोरी लाल सागर ने आनी से, होशियार सिंह देहरा से, मनोहर धीमान इंदौरा से, प्रवीण शर्मा मंडी से, हितेश्वर सिंह बंजार से, इंदिरा कपूर चंबा सदर से, सुभाष शर्मा बिलासपुर और संजीव शर्मा बड़सर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में यह निर्दलीय दोनों दलों के समीकरण बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकांश सीटों पर मुकाबला कड़ा होने से निर्दलीय उम्मीदवारों के भी बाजी मारने की संभावना बनी है। इन परिस्थितियों को भांपते हुए भाजपा और कांग्रेस के दिल्ली में बैठे महारथियों ने बागियों से संपर्क साधने की योजना तैयार की है। जगजीवन, इंदु वर्मा, होशियार सिंह, केएल ठाकुर, आशीष से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। किशोरी लाल, सुभाष मंगलेट और गंगूराम मुसाफिर पर भी डोरे डाले जा रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आठ दिसंबर को कितने बागी विधायक बनते हैं और किस दल के प्रति लगाव दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed