फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Tourism: Tourists Flock to the Hills Over the Weekend to Escape the Heat; Shimla Packed, Kalpa Also Crowded

HP Tourism: गर्मी से राहत पाने के लिए वीकेंड पर पहाड़ों में उमड़े सैलानी, शिमला हुआ पैक, कल्पा में भी भीड़

Sat, 09 May 2026 03:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ रिकांगपिओ(किन्नौर)।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ रिकांगपिओ(किन्नौर)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 May 2026 03:51 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं।

विज्ञापन
HP Tourism: Tourists Flock to the Hills Over the Weekend to Escape the Heat; Shimla Packed, Kalpa Also Crowded
कल्पा में सैलानी, शिमला में भी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

मैदानी इलाकों में बढ़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों की ओर रुख करने लगे हैं। शनिवार को वीकेंड पर किन्नौर के प्रमुख पर्यटन स्थल कल्पा में पर्यटकों की भारी भीड़ रही। प्रकृति के सुंदर नजारों और शांत वातावरण का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक किन्नौर पहुंच रहे हैं। पर्यटकों के बीच ऐतिहासिक कल्पा गांव विशेष रूप से लोकप्रिय हो रहा है। पर्यटक वहां पहुंचकर प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं।

विज्ञापन

वीकेंड पर शिमला में उमड़े सैलानी, सर्कुलर रोड लगा जाम
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। सैलानियों की आमद बढ़ने से शहर में वाहनों की रफ्तार थम गई है। शहर की कई पार्किंग फुल हो गईं। इससे शहर के सर्कुलर रोड पर जाम लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिज मैदान पर फिर बिदकी घोड़ी, मची अफरातफरी
 ऐतिहासिक रिज मैदान पर शनिवार दोपहर के समय एक घोड़ी अचानक बिदक गई। यह काफी देर तक रिज पर तेज रफ्तार में दौड़ती रही जिससे यहां मौजूद लोगों के अफरातफरी मची गई। गनीमत यह रही कि घटना के समय इस पर कोई सवार नहीं था। वीकेंड के चलते शनिवार को रिज पर सैलानियों की चहल-पहल काफी ज्यादा थी। इसी बीच अचानक घोड़ी को दौड़ता देख लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बाद में संचालक ने इसे पकड़ लिया। इससे पहले भी कई बार रिज मैदान पर ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ हफ्ते पहले एक घोड़ी के बिदकने से इस पर सवाल महिला सैलानी गिरकर घायल भी हो चुकी है। रिज पर 15 से 20 घोड़ा संचालक काम करते हैं। ये सैलानियों को अपनी घोड़ियों पर रिज की सैर करवाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed