फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP TET Teacher eligibility test for eight subjects will be held in November, HPBOSE released the schedule

HP TET 2024: नवंबर में होगी आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

Fri, 27 Sep 2024 02:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Sep 2024 02:59 PM IST
विज्ञापन
HP TET Teacher eligibility test for eight subjects will be held in November, HPBOSE released the schedule
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन नवंबर में करेगा। इसके लिए अभ्यर्थी 28 सितंबर से 18 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे।  सामान्य अभ्यर्थियों को 1200, जबकि आरक्षित वर्ग को 700 रुपये शुल्क देना होगा।  जानकारी के अनुसार शिक्षा बोर्ड ने नवंबर में टीजीटी कला, मेडिकल, नॉन मेडिकल सहित भाषा अध्यापक, जेबीटी, शास्त्री, पंजाबी और उर्दू विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 15 से 26 नवंबर तक दो सत्रों में करेगा। वहीं 21 अक्तूबर तक अभ्यर्थियों को 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की सुविधा होगी।

विज्ञापन


किए गए आवेदनों में किसी गलती की स्थिति में  अभ्यर्थी 22 से 24 अक्तूबर तक उसमें सुधार कर सकेंगे। इसके अलावा अगर कोई अभ्यर्थी श्रेणी और उसकी उप श्रेणी में सुधार करना चाहता है तो  संबंधित दस्तावेजों और फीस के साथ बोर्ड के पास 31 अक्तूबर तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है।  अभ्यर्थी परीक्षा से चार दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट से अपने-अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड़ कर सकेंगे।

विज्ञापन

 कब और कितने बजे होगी अध्यापक पात्रता परीक्षा
विषय                             तिथि                   टाइम
जेबीटी                            15 नवंबर            10:00 से 12:30
शास्त्री                            15 नवंबर             2:00 से 4:30
टीजीटी आर्ट्स                 17 नवंबर             10:00 से 12:30
टीजीटी मेडिकल              17 नवंबर             2:00 से 4:30
टीजीटी नॉन मेडिकल        24 नवंबर             10:00 से 12:30
भाषा शिक्षक                    24 नवंबर             2:00 से 4:30
पंजाबी                            26 नवंबर             10:00 से 12:30
उर्दू                                 26 नवंबर             2:00 से 4:30

 

ऑनलाइन ही जमा होगा शुल्क
अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में पेंमेंट गेटवे लिंक पर क्लिक करने के ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करवाना होगा। इसके अतिरिक्त शुल्क किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन करने से चूक गया तो वह लेट फीस 600 रुपये के साथ निर्धारित तिथि से आगामी तीन दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा। अगर किसी अभ्यर्थी को कैटेगरी व सब कैटेगरी में शुद्धि करवानी हो तो वह बोर्ड कार्यालय में निर्धारित तिथियों के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed