फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP TET 2024: Apply till October 21 with a late fee of Rs 600

HP TET 2024: 600 रुपये लेट फीस के साथ 21 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन, इस दिन से परीक्षा

Fri, 18 Oct 2024 05:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Oct 2024 05:40 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) नवंबर में करवाएगा। इसके लिए अब अभ्यर्थी 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
HP TET 2024: Apply till October 21 with a late fee of Rs 600
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) नवंबर में करवाएगा। इसके लिए अब अभ्यर्थी 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। इस दौरान सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,200, जबकि आरक्षित वर्ग को अभ्यर्थियों को 700 रुपये शुल्क सहित लेट फीस के रूप में 600 रुपये भी देनी होगी। बोर्ड टीजीटी कला, मेडिकल, नॉन मेडिकल सहित भाषा अध्यापक, जेबीटी, शास्त्री, पंजाबी और उर्दू विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा 15 से 26 नवंबर तक दो सत्रों में करवाएगा।

विज्ञापन

अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 28 सितंबर से 18 अक्तूबर तक बिना लेट फीस के आवेदन मांगे थे। 18 अक्तूबर को अंतिम तिथि बीत जाने के बाद अब अभ्यर्थी 600 रुपये लेट फीस के साथ 21 अक्तूबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी किए गए आवेदनों में गलती की स्थिति में 22 से 24 अक्तूबर तक सुधार कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अगर कोई अभ्यर्थी श्रेणी और उसकी उप श्रेणी में सुधार करना चाहता है तो संबंधित दस्तावेजों और फीस के साथ बोर्ड के पास 31 अक्तूबर तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थी परीक्षा से चार दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट से अपने-अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 18 अक्तूबर तक बिना लेट फीस के आवेदन मांगे गए थे। अब अभ्यर्थी 600 रुपये लेट फीस के साथ 21 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे।
 

विज्ञापन

किस दिन काैन से विषय का पेपर
विषय                           तिथि                     समय

जेबीटी                        15 नवंबर               10:00 से 12:30
शास्त्री                        15 नवंबर                2:00 से 4:30
टीजीटी आर्ट्स             17 नवंबर               10:00 से 12:30
टीजीटी मेडिकल            17 नवंबर              2:00 से 4:30
टीजीटी नॉन मेडिकल     24 नवंबर              10:00 से 12:30
भाषा शिक्षक                 24 नवंबर              2:00 से 4:30
पंजाबी                         26 नवंबर              10:00 से 12:30
उर्दू                             26 नवंबर              2:00 से 4:30
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed