{"_id":"5f05afe58ebc3e63a3416e26","slug":"hp-tet-2020-technical-fault-in-hpbose-dharamshala-server","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बोर्ड का सर्वर फिर डाउन, टेट के लिए नहीं हो रहा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा बोर्ड का सर्वर फिर डाउन, टेट के लिए नहीं हो रहा आवेदन
Wed, 08 Jul 2020 05:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 08 Jul 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट में तकनीकी खराबी आने से अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। शिक्षा बोर्ड ने सर्वर में खराबी का हवाला देते हुए टेट के लिए आवेदन की तिथि को 10 जुलाई तक बढ़ाया है। पूर्व में बोर्ड ने 6 जुलाई तक ही टेट के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन की तिथि बढ़ाने के बावजूद शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट आए दिन ठप रह रही है। जिस कारण टेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों को बार-बार लोकमित्र केंद्र के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लेकिन बोर्ड की वेबसाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण परेशानी पेश आ रही है। अभ्यर्थियों सुरेश शर्मा, विनोद पठानिया, अमित शर्मा, राहुल, विनीत, सुप्रिया, ज्योति और श्रेया ने बताया कि वह मंगलवार से बोर्ड की वेबसाइट पर टेट के लिए आवेदन करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बुधवार को भी वेबसाइट न चलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
उधर, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अक्षय सूद ने कहा कि बोर्ड के सर्वर में तकनीकी खराबी के चलते यह समस्या हुई है। इस बारे में इलेक्ट्रिॉनिक्स कॉरपोरेशन से भी संपर्क किया जा रहा है। बुधवार दोपहर बाद तक समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन