फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP TET 2020 in november and december

आठ विषयों के लिए नवंबर-दिसंबर में टेट करवाएगा शिक्षा बोर्ड

Fri, 16 Oct 2020 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Oct 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
HP TET 2020 in november and december
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड नवंबर और दिसंबर में माह में आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा करवाएगा। यह परीक्षा 29 नवंबर से 13 दिसंबर तक दो चरणों में होगी। इसके लिए अभ्यर्थी 19 अक्तूबर से आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि पांच नवंबर रहेगी।

विज्ञापन


पात्र अभ्यर्थियों को परीक्षा में भाग लेने के लिए 19 अक्तूबर से पांच नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा 300 रुपये लेट फीस के साथ अभ्यर्थी छह नवंबर से 10 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि 11 और 12 नवंबर को अभ्यर्थी ऑनलाइन करेक्शन कर सकेंगे। 
विज्ञापन


परीक्षा में भाग लेने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 800 रुपये, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांगों को 500 रुपये डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से वसूले जाएंगे। बोर्ड किसी भी प्रकार के ऑफलाइन आवेदनों को स्वीकार नहीं करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कब किस विषय की होगी परीक्षा
यह परीक्षा सुबह 10 से साढ़े 12 बजे और दोपहर दो से साढ़े चार बजे तक होगी। 29 नवंबर को सुबह के सत्र में जेबीटी और दूसरे सत्र में शास्त्री विषय की परीक्षा होगी। इसके अलावा छह दिसंबर को सुबह के सत्र में टीजीटी (नॉन मेडिकल) और दूसरे सत्र में भाषा अध्यापक, 12 दिसंबर को सुबह टीजीटी आर्ट्स और सायंकालीन सत्र में टीजीटी मेडिकल विषय की परीक्षा होगी। वहीं 13 दिसंबर को सुबह पंजाबी और सायंकाली सत्र में उर्दू विषय की परीक्षा होगी।


स्कूल शिक्षा बोर्ड नवंबर-दिसंबर माह में अध्यापक पात्रता परीक्षा लेगा। इस परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा से चार दिन पहले अभ्यर्थी अपना-अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, एचपी बोर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed