फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HP Rajya Chayan Aayog: Recruitment starts in Selection Commission, applications invited for 12 posts of Group

HP Rajya Chayan Aayog: ग्रुप इंस्ट्रक्टर के 12 पदों की भर्ती के लिए चयन आयोग ने मांगे आवेदन, जानें अंतिम तिथि

Sat, 09 Mar 2024 11:57 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Mar 2024 11:57 AM IST
सार

राज्य चयन आयोग ने ग्रुप इंस्ट्रक्टर के 12 पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थी 26 मार्च तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। 

विज्ञापन
HP Rajya Chayan Aayog: Recruitment starts in Selection Commission, applications invited for 12 posts of Group
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने ग्रुप इंस्ट्रक्टर के 12 पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थी 26 मार्च तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। राज्य चयन आयोग ने यह दूसरी भर्ती प्रक्रिया तकनीकी शिक्षा विभाग के रिक्त पदों को भरने के लिए शुरू की गई है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है।  यह भर्ती परीक्षा  कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) प्रणाली से ली जाएगी। 12 पदों में छह पद अनारक्षित, दो एससी अनारक्षित, एक एससी बीपीएल, एक एसटी अनारक्षित, दो ओबीसी अनारिक्षत होंगे।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए किसी भी विषय में बीटेक व तीन साल का कार्य अनुभव, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा व पांच साल का कार्य अनुभव तथा आईटीआई व आठ साल का कार्य अनुभव वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे।  लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी और 100 अंकों का पेपर होगा। लिखित परीक्षा में बहु विकल्पीय 200 प्रश्न पुछे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सांजटा ने कहा कि ग्रुप इंस्ट्रक्टर के 12 पदों की लिखित परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की गई है। आयोग की बेवसाइट पर अभ्यर्थी इस भर्ती के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed