फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Public Service Commission Shimla Extension of date for school Lecturer Posts

HPPSC: पीजीटी पदों के लिए अब 30 तक लिए जाएंगे आवेदन, लोक सेवा आयोग ने बढ़ाई तिथि

Wed, 15 Nov 2023 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Nov 2023 05:57 PM IST
सार

आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रत्न ने बुधवार को आवेदन की तिथि बढ़ाने को लेकर अधिसूचना जारी की। सचिव ने कहा कि लगातार मांग को देखते हुए स्कूल लेक्चर के विभिन्न विषयों के विज्ञापित किए गए 585 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
HP Public Service Commission Shimla Extension of date for school Lecturer Posts
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग - फोटो : HPPSC

विस्तार

राज्य लोक सेवा आयोग ने पीजीटी पदों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब युवा स्कूल लेक्चरर के 585 पदों के लिए 30 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। लोक सेवा आयोग की ओर से पहले पीजीटी पदों के लिए आवेदन की तिथि 13 नवंबर निर्धारित की गई थी। आवेदन की तिथि बढ़ाने की लगातार मांग उठाने के बाद लोक सेवा आयोग ने यह फैसला किया है। आयोग के फैसले से प्रदेश के हजारों युवाओं को राहत मिली है।

विज्ञापन


बता दें कि हिमाचल प्रदेश विवि की ओर से पीजी के परीक्षा परिणाम देरी से घोषित किए जाने के कारण युवा स्कूल लेक्चरर के पदों के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए थे। एचपीयू की ओर से पीजी के परिणाम तब घोषित किए गए, जब आवेदन की तिथि निकल गई थी। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही युवाओं ने आयोग से तिथि बढ़ाने की मांग की ताकि वे पीजीटी पदों के लिए आवेदन कर सकें।
विज्ञापन


आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रत्न ने बुधवार को आवेदन की तिथि बढ़ाने को लेकर अधिसूचना जारी की। सचिव ने कहा कि लगातार मांग को देखते हुए स्कूल लेक्चर के विभिन्न विषयों के विज्ञापित किए गए 585 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ाई जा रही है। रात 11:59 तक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदों के लिए कमीशन की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन किए गए आवेदन स्वीकार नहीं ककिए जाएंगे। पदों के लिए जारी विज्ञापन में दी गई अन्य सभी शर्तें वही रहेंगी, इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। भर्तियों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की के टेलीफोन नंबर और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर भी किसी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed