फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Politics: Youth Congress protests outside ED office, BJYM workers roar at CTO Chowk

HP Politics: ईडी दफ्तर के बाहर युकां का प्रदर्शन, सीटीओ चौक पर गरजे भाजयुमो कार्यकर्ता

Sat, 19 Apr 2025 05:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Apr 2025 05:49 PM IST
सार

 नेशनल हेराल्ड मामले में झूठा आरोपपत्र दायर करने के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस ने शनिवार को छोटा शिमला स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया।  वहीं भाजपा युवा मोर्चा जिला शिमला और महासू ने नेशनल हेराल्ड अखबार को हिमाचल की जनता का पैसा विज्ञापन के रूप में लुटाने के खिलाफ सीटीओ चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
HP Politics: Youth Congress protests outside ED office, BJYM workers roar at CTO Chowk
ईडी दफ्तर के बाहर युकां का प्रदर्शन, सीटीओ चौक पर गरजे भाजयुमो कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

 कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में झूठा आरोपपत्र दायर करने के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस ने शनिवार को छोटा शिमला स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। यूथ कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय छोटा शिमला के गेट पर भाजपा कार्यालय का भी बैनर भी टांग दिया। प्रदेशाध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने ईडी की आलोचना करते हुए कहा कि जिस मामले में उन्होंने आरोपपत्र दायर किया है, वह समझ से परे है। नेशनल हेराल्ड कांग्रेस के स्वामित्व का समाचारपत्र है और इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि ईडी भाजपा सरकार की कठपुतली बनकर रह गई है। भाजपा विपक्ष को निशाना बना रही है, जो लोकतंत्र के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा बदले की भावना से उन पर करवाई कर रही है। कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है और देश की जनता सब देख रही है। छतर ठाकुर ने कहा कि आज राहुल गांधी देश के ज्वलंत मुद्दों मसलन बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ लोगों की आवाज उठा रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी बोलने की हिम्मत रखते हैं और यही कारण है कि केंद्र सरकार उनकी इस आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन



गांधी परिवार को बदनाम करने की कोशिश
ईडी ने 12 साल बाद नेशनल हेराल्ड मामले में झूठे आरोप लगाकर गांधी परिवार को बदनाम करने की कोशिश की है इसमें उसे कोई सफलता नही मिलेगी। गांधी परिवार का देश की आजादी से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ईडी की इस कार्यवाही की निंदा करती है और कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ गांधी परिवार के साथ खड़ी है। इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष पूनम चोपड़ा, प्रदेश महासचिव आर्यन चौहान व डॉ. रंजीत वर्मा, प्रदेश सचिव तुषार स्तान, योगेश ठाकुर,मन्नत मेहता , नविषेक, सानिध्य , आवेश , चुनी लाल, अतुल धानटा, गगन, हरीश कायथ, प्रकाश कन्याल, अरुण ठाकुर, दीपक, अमन, सुधीर व अन्य काई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीटीओ चौक पर गरजे भाजयुमो कार्यकर्ता, फूंका राहुल का पुतला
भाजपा युवा मोर्चा जिला शिमला और महासू ने नेशनल हेराल्ड अखबार को हिमाचल की जनता का पैसा विज्ञापन के रूप में लुटाने के खिलाफ सीटीओ चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला भी फूंका। पुलिस कर्मियों और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। शिमला जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष हनीश चोपड़ा और युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कडशोली ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री नेशनल हेराल्ड को चंदा नहीं, बल्कि विज्ञापन के रूप में पैसा देते हैं। सवाल यह उठता है कि कांग्रेस सरकार ने आखिर यह विज्ञापन किस आधार पर दिए, जबकि अखबार छप ही नहीं रहा है। नेशनल हेराल्ड का नाम सामने आते ही कांग्रेस के पूरे तंत्र में घबराहट, बेचैनी और असहजता दिखाई देने लगती है, क्योंकि कांग्रेस के नेता चोरी करते हुए पकड़े गए हैं। हनीश ने कहा कि प्रदेश के लोगों की समस्याओं का समाधान सरकार का काम है, लेकिन सरकार मौज मस्ती में मस्त है। घोटाले में लिप्त एक कंपनी और अपनी पार्टी के अखबार को बचाने के लिए प्रदेश की संपत्ति खुलेआम लुटाई जा रही है। सुक्खू सरकार ने नेशनल हेराल्ड और नवजीवन को लगभग 2 करोड़ का विज्ञापन दिया है। जबकि यह दोनों अखबार हिमाचल प्रदेश में कहीं नहीं दिखते हैं, न ही कहीं बिकते हैं और न ही कोई इन्हें पढ़ता है। प्रदर्शन में इस प्रदर्शन में भाजयुमाे के केशव चौहान, राजीव पंडित, संजीव चौहान पिंकू, कमल सूद, संजीव कटवाल, कर्ण नंदा, राम ठाकुर, गणेश दत्त, कार्यालय सचिव सुरेश, पिंकी गोयल, पुनीता सूद, विजय परमार, मंडन शर्मा, रजनी सिंह, बिट्टू पाना, रमेश चौजर, श्याम शर्मा, रजत कोहली शामिल हुए ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed